जवाहर नवोदय विद्यालय-2 में अभिभावक गोष्ठी, अभिभावकों ने उठाए गंभीर सवाल

 

  • जवाहर नवोदय विद्यालय-2 में अभिभावक गोष्ठी, अभिभावकों ने उठाए गंभीर सवाल
  • प्राचार्य की लापरवाही खुलकर आई सामने,विद्यालय में अव्यवस्था के  जनक हैं प्राचार्य:अभिभावक संघ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। हुसैनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय-2 में आयोजित अभिभावक गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल उठाए। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई गई मारपीट और पेयजल संकट का मुद्दा उठा अभिभावकों ने कुछ दिन पहले 8वीं कक्षा के छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना का जिक्र किया, जिसकी खबर मीडिया में भी आई थी। 

इसके साथ ही विद्यालय में पेयजल संकट और अन्य अव्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। अभिभावकों का आरोप था कि इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिससे अभिभावकों में असंतोष बढ़ रहा है। प्रबंधन के जवाब से असंतुष्ट अभिभावक बैठक में अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उनके सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं मिला। अधिकांश प्रश्नों पर गोलमोल जवाब दिए गए। अभिभावकों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में स्थिति और खराब हो सकती है।

गुणवत्ता और छात्र सुरक्षा पर दिया जोर

अभिभावकों ने मांग की कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित शैक्षणिक गतिविधियां, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान सिर्फ परीक्षा परिणामों से नहीं, बल्कि सुरक्षित परिसर और अनुशासित माहौल से होती है।
टीसी लेकर छात्रों के जाने पर जताई चिंता कुछ अभिभावकों ने 10वीं के बाद बड़ी संख्या में छात्रों के टीसी लेकर जाने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि इसके कारणों की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए ताकि छात्रों का विद्यालय पर विश्वास बना रहे। 

उच्चस्तरीय जांच की मांग

बैठक के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन समिति, नवोदय विद्यालय समिति और विभागीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने शिक्षा, सुरक्षा, पेयजल, छात्रावास और अन्य सुविधाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की अपील की। अभिभावकों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि छात्रों के हित में विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse