टीम एबीएन, रांची। पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़, छात्रों के आंदोलनों पर कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी के राजू के नेतृत्व में राजभवन का घेराव किया।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है, जबकि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किया गया।
साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ हुए व्यवहार को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की गयी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकार, लोकतंत्र के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
पार्टी नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी और जनता के मुद्दों को हर मंच पर उठाया जायेगा। झारखंड कांग्रेस ने कहा कि दमन से आवाजें नहीं दबेंगी। युवाओं के अधिकार, लोकतंत्र के सम्मान और न्याय की इस लड़ाई को हर हाल में अंजाम तक पहुंचाया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse