एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन के अवसर पर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नयी दिल्ली में उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने श्री खरगे को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके अनुभवी नेतृत्व, संगठन क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने पार्टी को नई दिशा और नयी ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि खरगे जी का लंबा राजनीतिक अनुभव और जनहित के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
सांसद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने वाले, कुशल संगठनकर्ता एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और देश व समाज की सेवा के अपने संकल्प को इसी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाते रहें।
इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने विश्वास व्यक्त किया कि खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ायेगी तथा देशभर के कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse