खूंटी : रथ यात्रा हादसे में दो की मौत

 

  • खूंटी : रथ यात्रा हादसे में दो की मौत
  • रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, 2 छात्रों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में रथ यात्रा से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार को तोरपा थाना क्षेत्र के एक गांव में रथ यात्रा के लिए इस्तेमाल किये गये रथ का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे में दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

रथ में करंट फैलते ही मची अफरा-तफरी

पुलिस के अनुसार, गांव में करीब 10 लड़के रथ के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र रथ पर चढ़ गए। तभी रथ ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट फैलने से सात छात्र इसकी चपेट में आ गये और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे छात्र का इलाज जारी है। 

अन्य घायलों का उपचार तोरपा के अस्पताल में किया जा रहा है। खूंटी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव ने बताया कि अस्पताल में लाये गये तीनों छात्र लगभग 15 वर्ष के थे। इनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

मौसीबाड़ी में खड़ा था रथ

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल रथ तोरपा के मौसीबाड़ी परिसर में खड़ा था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह पता लगाया जा रहा है कि रथ बिजली लाइन के संपर्क में कैसे आया और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse