एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद नगर निगम के लोयाबाद स्थित वार्ड संख्या-08 में हाल ही में हुए सड़क निर्माण कार्य पहली ही बारिश में सीमेंट के जगह सिर्फ बालू ओर गिट्टी नजर आ रहे हैं। निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और गुणवत्ता से समझौता किया गया है।
सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सीमेंट, बालू और गिट्टी का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण पहली ही बारिश में सड़क की परत उखड़ने लगी है। सिर्फ गिट्टी व बालू दिखाई देने लगे हैं। वार्ड के जूनियर इंजीनियर (जेई) द्वारा निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण नहीं किया गया और बिना समुचित जांच के ठेकेदार का बिल पारित कर दिया जाता है।
जेई और ठेकेदार के बीच मिलीभगत से वार्ड 08 में रोड निर्माण कार्य में भारी घोटाला किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराया जाएगा तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। सड़क निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं बनाई गई ओर यही नहीं जांच करा कर देख लिया जाए कि सड़क की स्वीकृत मोटाई (इंच) कितनी थी और वास्तविक निर्माण कितना किया गया।
सरकार और नगर निगम प्रशासन से मांग करता हूं की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता और घटिया निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse