संरक्षक सह पूर्व सांसद धीरज साहू से मिला लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित आवास में एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिला। संरक्षक को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि हेसल साइडिंग बंद होने के कारण प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से लगभग 40 से 50000 लोग प्रभावित हो रहे हैं और हजारों ट्रक पिछले कई दिनों से खड़े हैं।

हेसल साइडिंग में बाक्साइड रखने की जगह नहीं है, क्योंकि वहां माल शिफ्टिंग का कार्य बंद है।  संरक्षक से अपील की गयी है कि यथाशीघ्र कंपनी को कहकर ट्रकों का परिचालन शुरू कराने की कृपा करें और कंपनी के पास अगर जगह नहीं है तो लोहरदगा साइडिंग में ही कंपनी ट्रकों का बॉक्साइट अनलोडिंग शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करें।

इस पर संरक्षक ने कहा कि कंपनी और ग्रामीणों से मेरी वार्ता चल रही है। शीघ्र ही इसका समाधान हो जायेगा, पर आप लोग भी कंपनी और ग्रामीणों के साथ अपनी वार्ता को जारी रखें। शीघ्र ही आप सभी का ट्रकों का परिचालन शुरू हो जायेगा। आज के प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, सहसचिव मोहम्मद रहमत अंसारी, मीडिया प्रभारी तारीख खान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse