तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला की तैयारी जोरों पर

 

  • तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला की तैयारी जोरों पर
  • प्रवेश नि:शुल्क प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक
  • स्टॉल धारकों को बुलाकर उन्हें स्टॉल नंबर के साथ कई सुझाव व दिशा-निर्देश दिया गया
  • 125 स्टॉल में स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति,  खान पान, झारखंड की कलाकृति का दिखेगा संगम

टीम एबीएन, रांची। वंदे मातरम के 150 सौ वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला -2026 का तीन दिवसीय आयोजन 1 मई से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है।

आयोजन की सफलता के लिए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्य अपने अपने कार्यो को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए आयोजन स्थल में लगे हुए है। स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और झारखंड के खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए 125 से भी ज्यादा स्टॉल  नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सभी स्टॉल धारकों के संग आज आड्रे हाउस में बैठक बुलाकर उन्हें स्टाल की जानकारी दी गयी। स्टॉल धारकों को दिशा निर्देश भी दिया गया। प्रवेश प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक नि:शुल्क रहेगा। 

प्रात: 9 बजे से चलने वाले कई कार्यक्रम के अलावा सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभाओं के संग प्रस्तुति देंगे, जिसमें झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को मंच के साथ प्रोत्साहित और प्रेरित भी किया जायेगा। वोकल फॉर लोकल सहित आत्मनिर्भर भारत  के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्त्र, जनजातीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका, शास्त्रीय संगीत, पश्च्यात सामूहिक संगीत सहित पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां भी कलाकारों के माध्यम से रखी जायेगी।

मौके पर शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री सहित गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, भारत सरकार सहित कई केंद्रीय मंत्री एवं विशिष्ट कलाकारों का आगमन होगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरो से चल रही है। स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी, मेला प्रबंधक ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत सहित 100 से भी ज्यादा सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे है।

तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम राज्य में पहली बार हो रहा है हमारा उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासियों के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संग स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना लक्ष्य है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महापौर रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार, सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत,नीरज चौधरी, रमेंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (संटी), राजीव सहाय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, पूनम आनंद, नीतू सिंह,सीमा, एस डी सिंह, आनंद संजीव साहू, नयन मयूर परमार,आनंद कुंवर, रोहित कटारुका, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव ,रवि कुमार वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप कुमार,भीष्म सिंह, मनोज कुमार,नीलम  चौधरी , राजीव वर्मा, गौरव मित्तल, राहुल सिंहा,  सहित काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य लगे है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse