हरिवंश ने फिर ली राज्यसभा की सदस्यता

 

हरिवंश ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राज्यसभा के निवर्तमान उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने शुक्रवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। जनता दल यू के वरिष्ठ नेता श्री हरिवंश का राज्यसभा में दूसरा कार्यकाल गुरुवार को ही समाप्त हुआ था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें आज ही उच्च सदन के लिए मनोनीत किया था। उन्हें उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रंजन गोगोई के सेवा निवृत होने से रिक्त हुई सीट पर मनोनीत किया गया है। यह श्री हरिवंश का राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल होगा।

राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने श्री हरिवंश को मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ दिलायी। उन्होंने हिन्दी भाषा में शपथ ली। श्री हरिवंश राजनीति में आने से पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री हरिवंश को उच्च सदन में उनके अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं।

उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि राष्ट्रपति जी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

यह कयास लगाये जा रहे हैं कि उन्हें एक बार फिर से सदन में उप सभापति बनाया जा सकता है। उनके शपथ लेने के अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse