टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक आरपीएफ जवान का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जवान वर्दी में था और उसका सिर धड़ से अलग मिला। शव के पास उसका बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ जवान की मौत ट्रेन से कटकर होने की आशंका जतायी जा रही है।
हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हादसा था या आत्महत्या। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी। पोस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद इस तरह की घटना सामने आने से रेलवे विभाग में भी शोक की लहर है।
फिलहाल मृतक जवान की पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि मामले को लेकर पूछे जाने पर रेलवे पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
परिवार में भी इस खबर के बाद मातम पसरा हुआ है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या का। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा।
रांची जिले में गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 32 वर्षीय जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार तड़के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास हुई।
मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी थे। रांची स्थित रेलवे सुरक्षा बल थाने के प्रभारी शिशुपाल कुमार ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जवान की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई।
उनका हाल ही में पश्चिम बंगाल के सुइसा रेलवे स्टेशन से तबादला हुआ था और उन्होंने 14 मई को नामकुम स्टेशन पर कार्यभार संभाला था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse