सावधान : और गिरेगा झारखंड का पारा

 

अगले 5 दिनों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, इस राज्य में आंधी-तूफान की चेतावनी; कटऊ ने जारी किया अलर्ट 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले पांच दिनों में लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। अधिकरियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।  

आॅरेंज अलर्ट जारी 

अधिकारियों ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जिलों में गरज के साथ बारिश की आशंका को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में इसमें चार डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम से लेकर ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्र तक और दक्षिण बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र तक फैली दो निम्न दबाव प्रणालियों के कारण लू की स्थिति में राहत मिलने की उम्मीद है।  

पिछले कुछ दिनों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। बुधवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 44.8 डिग्री सेल्सियस था। 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य की राजधानी रांची में मंगलवार को तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, हालांकि बुधवार को इसमें कुछ गिरावट आयी और यह 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse