व्यसनमुक्त एवं सृजनयुक्त झारखंड बनाना है : गायत्री परिवार

 

  • व्यसनमुक्त एवं सृजनयुक्त झारखंड बनाना है : गायत्री परिवार
  • गायत्री परिवार ने नशा निषेध व व्यसन उन्मूलन अभियान की शानदार रैली चुटिया की रेलवे कॉलोनी कृष्णापुरी काली मंदिर परिसर से निकाला

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31.5.26 दिन रविवार प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से रांची रेलवे-स्टेशन कॉलोनी चुटिया कृष्णा पुरी में काली मंदिर, हनुमान मंदिर रोड नंबर 1 से रोड  नं 11 होकर  नशा निषेध दिवस कार्यक्रम चलाया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा हर्षोल्लास के साथ बैनर, दफ्ती पोस्टर तले गीत संगीत, वादन गायन व जयघोष करते नशा मुक्ति कार्यक्रम का शानदार उदाहरण पेश किए।इस कार्यक्रम मे हमारे स्थानीय व ऊपरी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।व्यसन विनाश का सोपान और नशाखोरी अभिशाप के समान है। 

रैली अभियान के संचालक मंडल प्रतिनिधियों, सहायकों ने शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में बहुत सुन्दर सराहनीय संदेश दिये। संदेश में व्यसन से नशा से होने वाले शारीरिक नुकसान, पारिवारिक परेशानी, सामाजिक हानि और राष्ट्रीय मानवीय गरिमा गिरावट पर अनेकानेक सद्विचार प्रकट किये। 

गीतों के मधुर स्वरों में भी संदेश दिया कि तनिक सोचो भैया बहिन थोड़ा थोड़ा सोचो, हजार बार सोचो आप गुटखा खाते हो, क्या पाते हो, नशा नाश की जड़ है भाई। इससे सदा दूर रहो, यह है बहुत दुखदाई।सभी जानते हैं कि नशा नुकसान दायक है। इससे दूर रहने का संकल्प और शक्ति का प्रयोग करने तथा नशा छोड़ने का अचूक  उपाय सुझाये गये। 

अंत में गीत संगीत व गायन वादन व उद्घोष माध्यम से  जीवन को व्यसन से नशा से बचाइए और नवसृजन में लगाइए का संदेश नशेबाजों को ध्यान से पढ़ने, पढ़ाने, समझाने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के महा अभियान की पुस्तिका तथा नशा निषेध अभियान का पम्पलेट  प्रचारक पत्र जन-जन तक पहुंचाए जाने के लिए  वितरित किये गये।

कार्यक्रम आयोजन की शुरुआत स्थानीय नगर निगम पार्षद के मंत्रोच्चारण व जयघोष से तथा समापन शान्ति से किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के कार्यकर्ता प्रचारक जय नारायण प्रसाद और अभय शंकर सिंह ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse