रांची : हाइजेनिक फिश मार्केट देख मंत्री आक्रोशित

 

रांची में हाइजेनिक फिश मार्केट और फिश फीड मिल की खामियों को देख भड़कीं विभागीय मंत्री 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित शालिमार बाजार में झास्को फिश द्वारा संचालित हाइजेनिक फिश मार्केट एवं फिश फीड मिल का औचक निरीक्षण मंगलवार को विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। यह बाजार रांची समेत आसपास के क्षेत्रों के मत्स्य उपभोक्ताओं के लिए खास केंद्र है। यहां हर दिन बड़ी मात्रा में ताजी मछलियों की आपूर्ति होती है। 

व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 

निरीक्षण के दौरान विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पाया कि बाजार से उपभोक्ताओं को लाभ तो मिल रहा है लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है। अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। 

संचालन प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर 

विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संचालन प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए एक स्पष्ट स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर तैयार करने का निर्देश दिया। इसमें विशेष रूप से रेंटल एग्रीमेंट, किराया निर्धारण तथा दुकानदारों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

सुव्यवस्थित मत्स्य बाजार विकसित करना 

विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि झारखंड के हर जिले में इस प्रकार के आधुनिक एवं सुव्यवस्थित मत्स्य बाजार विकसित किये जायें, ताकि मत्स्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को सीधा लाभ मिल सके। मौके पर हर जिले में मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse