पलामू : सड़क हादसे में सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की मौत

 

  • पलामू : सड़क हादसे में सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की मौत
  • भीषण सड़क हादसे में सांसद प्रतिनिधि के बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच शनिवार को भीषण टक्कर हो गयी, जिससे बुलेट सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान जिले पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के रूप में हुई है।

हाईवे से नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो 

घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। हादसे में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में गिर गयी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। 

पांडू थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। स्कॉर्पियो पड़वा की ओर से जबकि बुलेट मेदिनीनगर की तरफ से आ रहा था। 

इसी क्रम में स्कॉर्पियो और बुलेट की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें बुलेट सवार आकाश पांडे की मौके पर मौत हो गयी। दो लोग जख्मी हुए हैं उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी  के कई नेता एवं कार्यकर्ता एमएमसीएच पहुंच गये हैं और घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पोस्टमाटर्म के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंपी जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse