लातेहार की घटना को लेकर जेएलकेएम का लातेहार आगमन कल

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। लातेहार के बालूमाथ (आरा) निवासी तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मृत्यु के मामले में न्याय तथा रैयतों के अधिकार की मांग को लेकर चल रहे जनआंदोलन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे गये आंदोलनकारी साथियों सूरज सिंह, मुकेश राम एवं प्रदीप राम तथा उनके परिजनों से मुलाकात करने हेतु जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो लातेहार पहुंच रहे हैं। 

उन्होंने अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनआंदोलन से जुड़े तथ्यों एवं गतिविधियों का समाचार संकलित एवं प्रसारित करने का कष्ट करें। 

जेएलकेएम के लातेहार जिलाध्यक्ष निशांत कुमार यादव (9430154864) ने बताया कि कार्यक्रम 27 जून 2026 (शनिवार) को प्रात: 9 बजे से महेंद्र फाइनेंस बिल्डिंग, अपोजिट होंडा शोरूम, लातेहार में शुरू होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse