एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, 2026 के अवसर पर ZEE भारत NEWS एवं हमर अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानव अधिकार कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं मानव अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन ZEE भारत NEWS के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अरुणाभा कर के नेतृत्व में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाशंकर सिंह एवं डॉ. सबा सिद्दीकी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर ZEE भारत NEWS के सम्मानित पत्रकारों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम में विशेष रूप से अनुप श्रीवास्तव, कोल्हान प्रमंडल मंडल ब्यूरो हेड बृजराज सिंह, राजेश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राकेश सिंह, सोमनाथ तिवारी, आशिफ हुसैन तथा ZEE भारत NEWS के जमशेदपुर कार्यालय प्रबंधक आफरीन अजिम, हमर अधिकार मंच के उपाध्यक्ष संतोष मृदुला और मीना कुमारी, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, सूरज कुमार सिन्हा, रीना श्रीवास्तव, चंदन प्रसाद, गोविन्द पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता संजय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने भी अरुणाभा कर को मंच का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही दीपेश निराला ने अरुणाभा कर और डॉ. सबा सिद्दीकी को अपने द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की।
सम्मान प्राप्त करने के बाद हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने अपने संबोधन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज एवं सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने मानव अधिकार, सामाजिक न्याय एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने इसे पत्रकारिता और मानव अधिकारों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर सेमंडल ब्यूरो हेड बृजराज सिंह की रिपोर्टZEE भारत NEWS
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse