एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल एवं टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाये गये सघन सर्च आॅपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च आॅपरेशन जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse