टीम एबीएन, धनबाद। जनता श्रमिक संघ के बैनर तले केंद्रीय संगठन सचिव शुभम कुमार ने एकीकृत ब्लॉक 4 कोलियरी के अंतर्गत चल रहे विष्णु शिवा आउटसोर्सिंग के समीप 4 सूत्री मांगों को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एक दिवसीय धरना पर बैठ गये।
ब्लॉक 4 के परियोजना पदाधिकारी एसके शरण धरना स्थल पर पहुंचकर शुभम कुमार से वार्ता की। किंतु समाचार लिखे जाने तक वार्ता विफल रही। चार सूत्री मांगों में पहली मांग बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना, दूसरी मांग जाली लगाकर ब्लास्टिंग करना, तीसरी मांग प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव करना एवं चौथी मांग आसपास के ग्रामीणों को पीने के पानी की व्यवस्था करवाना है।
परियोजना पदाधिकारी एसके शरण ने इनकी मांगों को सही बताया है। मौके पर रवि राय, दिलीप यादव, विजय कुमार, मुकेश कुमार, मनोज दास इत्यादि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse