श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी वरूथिनी एकादशी

 

एबीएन सोशल डेस्क। अग्रसेन पर स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को वरुथिनी एकादशी पर्व अत्यंत श्रद्धा सहित भक्ति में वातावरण में आयोजित किया गया।  प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया गया।

साथी मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष शृंगार किया गया। प्रात: 8 बजे श्रृंगार आरती के समय से ही प्रभु के दर्शन करने के लिए भक्तों की अपार भीड़ अनवरत बनी रही। लाल गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, रजनीगंधा व गेंदा के फूलों से श्री श्याम प्रभु का मनोहारी श्रृंगार किया गया। 

रात्रि 9 बजे से श्याम प्रभु के जयकारों के बीच अखंड पावन ज्योत प्रज्वलित की गयी। भक्तगण मंगल दर्शन कर ज्योति आहुति प्रदान कर मनोवांछित फल मांग रहे थे। श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीत में संकीर्तन प्रारंभ किया गया।  

तुझको मनायेंगे भजन तेरा गायेंगे 

तेरा हूं दिवाना दिलदार सांवरे 

खड़ा हूं तेरी चौखट पर 

शरण में ले लो अब प्यारे 

किस्मत वाले को मिलता है श्याम तेरा दरबार 

इत्यादि भावपूर्ण भजनों ने पूरे वातावरण को श्याम मय बना दिया। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा एवं केसरिसा दूध व मगही पान का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।  

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, अमित जलान, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल, नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse