एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के जमुनिया नदी के पास अवैध कोयला खनन पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी कोयला माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। जहां एक ओर नदी किनारे चल रहे अवैध मुहानों को बंद कर दिया गया।
वहीं दूसरी ओर महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर आदिवासी बस्ती के समीप अवैध कोयला डिपो संचालित किया जा रहा है। जमुनिया नदी के महज कुछ दूरी पर आदिवासी बस्ती के पास खुलेआम बड़े पैमाने पर कोयले का कारोबार जारी है। दिन-रात ट्रकों और छोटे वाहनों के जरिए कोयला की तस्करी की जा रही है।
इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड के मुख्यमंत्री, झारखंड पुलिस, विधायक रागिनी सिंह एवं सीआईएसएफ को ट्वीट करते हुए जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि कोयला माफिया ईमानदार थाना प्रभारी की आंखों में धूल झोंककर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं, जिससे थाना प्रभारी की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद के एसएसपी लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बावजूद कोयला तस्कर बेखौफ होकर अवैध कोयला कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse