झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंच

 

  • झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंच

टीम एबीएन, रांची। क्षत्रिय गौरव मंच झारखंड प्रदेश की समीक्षा बैठक जीडी गोयनका स्कूल घाघरा में मंच के संयोजक एमएलसी प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव समागम यात्रा कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा। इस रैली में समाज के सभी जिलों से लोगों ने अपनी भागीदारी दी। अब सभी जिलों में क्षत्रिय समाज के द्वारा आभार यात्रा निकाला जाएगा।

इस यात्रा के माध्यम से समाज को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। शोषित लोगों को मजबूत किया जाएगा और महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ-साथ खेती बाड़ी करने के लिए भी उत्साहित किया जाएगा।

प्रवीण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सरकारी नौकरी के पीछे-पीछे नहीं भागेगा। खुद इतना मजबूत बनेगा कि वह दूसरों को नौकरी दे सके। क्षत्रिय समाज को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत किया जाएगा। गरीब परिवारों को आर्थिक मदद दिया जाएगा और राजनीतिक जीवन में उनकी भागीदारी भी सक्रिय की जाएगी।

पूर्व मंत्री गिरीनाथ सिंह ने कहा कि समागम यात्रा में दूर-दूर से क्षत्रिय समाज लोग का आना शुभ संकेत है। समाज के प्रति लोगों का रुझान बड़ा है। इसको हमको आगे ले जाना होगा और समाज के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ना होगा।

रमेश सिंह ने कहा कि देश एवं राज्यहित भूमिका मैं क्षत्रिय समाज की अहम भूमिका रही है। इतिहास इसका साक्षी है। हमें क्षत्रिय समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों का भलाई करना होगा और उनका हक दिलवाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी होगी।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, गिरिनाथ सिंह, रमेश सिंह, प्रकाश नाथ शाहदेव, डॉ अजय सहदेव, मदन सिंह, सत्यनारायण सिंह, पूजा सिंह, संजय सिंह, रणधीर सिंह, रुद्रा सिंह, श्रेया सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse