एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहर के बैंक मोड़ रे टॉकीज की गली में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां सड़कों पर खुलेआम फेंक दी गयी हैं। जो कि सीधे तौर पर नियम का उल्लंघन है।
इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर सैकड़ों दवाईयों की दुकान हैं। इसके बावजूद नियम का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा हैं। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि लगभग तीन दिनों से इसी अवस्था में भारी मात्रा में दवाइयां फेंकी गयी है।
दवाइयों की सीसी से बदबू फैल रही हैं। इसे देखने वाला कोई नहीं है। वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार कौन फेंका? किसने फेंका? किसी ने नहीं देखा! नगर निगम की गाड़ियां भी इन दवाइयों को उठाकर नहीं ले गयी।
करीब तीन दिनों से भारी मात्रा में दवाइयों सीसी से बदबू निकल रही हैं। आसपास के दुकानदारों का बैठना भी मुश्किल हो रहा हैं। इस मामले में धनबाद सिविल सर्जन को सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse