एबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में वीपीए सोसायटी के द्वारा कार्यक्रम डिकोड एरिना के तहत मनोरंजन और उत्साह सस्पेंस से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इशारों ही इशारों में फिल्मों के नाम और गीतों के बोल की पहचान करनी थी।
इसमें नयी पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के फिल्में को शामिल किया गया, जो प्रतिभागियों के लिए बहुत ही उत्साहित करता रहा। युवाओं ने हम आपके हैं कौन, 21 तोपों की सलामी, छिछोरे, पिंटो को गुस्सा क्यों आता है जैसे फिल्मों के नाम और डायलॉग की पहचान करने का कठिन कार्य था। लेकिन आज की युवा पीढ़ी इस कठिन प्रश्नों का भी उत्तर सेकंड में दे दी और पुरुस्कार जीती।
इससे पहले आयोजन की शुरुआत प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए सोसायटी की सराहना करते हुए कहा की बच्चों को इतनी पुरानी फिल्मों और गानों को याद करना और समझने की जो शक्ति दिखाई दिया। वह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
सोसायटी की संयोजक डॉ अमृता प्रियम ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने वाले सभी सदस्यों की सराहना करते हुए पुरानी परंपरा को जीवंत रूप देने के बधाई दी। आज की इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ संजय कुमार, डॉ शोमित्रो चक्रवर्ती, डॉक्टर महुवा बनर्जी के द्वारा विजेता घोषित किया गया।
मौके पर डॉक्टर आशुतोष मिश्र, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, राणा मिश्रा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति की शिवांगी, सृष्टि, अभिलाषा, संचिता, राजवीर सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse