झारखंड : रांची में कथावाचक संजीव कृष्ण ठाकुर जी का जोरदार स्वागत, अभिनंदन

 

टीम एबीएन, रांची। वृंदावन निवासी श्रीमद् भागवत कथा वाचक, हम सभी धर्म प्रेमियों के सद्गुरु, धर्म प्रचारक परम पूज्य संत श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज का आज पुरुलिया से रांची होते हुए दिल्ली जाने के क्रम में रांची आगमन पर स्वागत, अभिनंदन किया गया। 

गो माता की सेवा में समर्पित गुरु जी वृंदावन में गोशाला भी चला रहे हैं, जिसमें सैकडों की संख्या में बिना दूध देने वाली बूढ़ी, कमजोर गो माता की सेवा की जाती है। वृंदावन में समर्पण गोशाला के नाम से विख्यात गोशाला में गायों की निरंतर सेवा दान दाताओ के माध्यम से हो रही है। ज्ञात हो कि आज प्रात: गुरु जी का पुरुलिया से सड़क मार्ग  द्वारा रांची आगमन हुआ। 

इस अवसर पर गौ सेवक, धर्म प्रेमी व व्यवसायी प्रमोद सारस्वत संग श्री श्याम प्रेमी किशन अग्रवाल ने गुरु जी के आगमन पर उनका अभिनंदन, स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमोद सारस्वत ने गुरु जी को अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं किशन अग्रवाल ने बाबा खाटू के श्री श्याम का एक दुपट्टा उन्हें भेंट कर गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर आगामी वर्षों में देश विदेश सहित कई राज्यो में होने वाली कथाओं के तिथियो पर विशेष चर्चा हुई। धर्म और आध्यात्मिक से संबंधित कई विषयों पर विशेष चर्चा की गयी। गुरु जी ने आज के युवाओं से आहवान किया अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अपने धर्म और आध्यात्मिक के प्रति हमेशा जुड़े रहे। 

आने वाले समय मे  झारखंड के देवघर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बहुत जल्द होने जा रहा है। इस अवसर पर गुरु जी के मुखार विन्द से कथा अमृतवर्षा का रसपान करेंगे। झारखंड के कई तीर्थ स्थलों की भी जानकारी उन्होंने ली। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत (रांची) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse