टीम एबीएन, रांची। हूल दिवस पर झारखंड के वीर शहीदों को बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
बाबूलाल मरांडी ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्साह के बीच कार्यक्रम स्थल बाबूलाल मरांडी पहुंचे और हूल क्रांति के वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि 30 जून 1855 को जिस मकसद से हूल क्रांति हुई थी वह कारण आज भी मौजूद है। आज भू माफिया जमीन लूटने में लगे हैं और उन्हें सरकारी तंत्र का समर्थन प्राप्त है।
वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी शामिल हैं। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन प्रेरणा लेने का दिन है।
इस मौके पर जमशेदपुर में एक व्यक्ति की हत्या को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा, कितना शर्मनाक है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस के सामने नहीं, बल्कि पूरे राज्य पुलिस प्रशासन के सामने एक व्यक्ति की हत्या हुई है, पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse