टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची अंबर ने बालगृह आश्रम, आईटीआई कैंपस, हेहल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। शिविर का आयोजन आश्रम प्रबंधक प्रियांशु रंजन के सहयोग और डॉ. हेमलता भारती के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने सिनर्जी ग्लोबल हॉस्पिटल और रांची लाइफ केयर हॉस्पिटल के सहयोग से किया।
शिविर में बच्चों की आंखों की जांच की गई और दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर सूची तैयार की गई। जांच में मोतियाबिंद के दो मरीज भी मिले, जिन्हें आगे के उपचार के लिए चिह्नित किया गया। बच्चों के बीच बिस्किट, टॉफी और अन्य खाद्य सामग्री भी बांटी गई। कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष दीपाली रस्तोगी और सचिव रश्मि सिंह के नेतृत्व में हुआ।
इस मौके पर जीएमटी कोऑर्डिनेटर एवं सेकंड VDG इलेक्ट लायन सुजीत जी, जीएमटी इलेक्ट लायन गणेश जी, लायन सुनील कुमार वर्मा जी, लायन योगेंद्र जी, लायन नीरज जी, लायन रंजीत जी, लायन अनुज जी, लायन संजय जी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse