टीम एबीएन, रांची। संत अन्ना इंटर कॉलेज रांची में ग्यारहवीं कक्षा में नव नामांकित छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित इस समारोह रंगारंग कार्यक्रम में लगभग दो हजार छात्राओं ने हिस्सा लिया। संत अन्ना इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कि रूप में शामिल खबर मन्त्र के वरिष्ठ पत्रकार एनके मुरलीधर ने संबोधित किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर मेरी टोप्पो सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। कॉलेज के छात्राओं का नामांकन तीनों संकाय में हुआ है।
इन छात्राओं की नियमित कक्षा आज 25 जून 2026 गुरुवार से आरंभ हो रही है। मौके पर 2026 में स्कूल के विज्ञान, कला और कामर्स की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही दस छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अमेरिका में रह रही स्कॉलर विद्या मिश्रा ने प्रयोजित पुरस्कार एवं नगद रािश का वितरण भी किया।
प्राचार्या मेरी टोप्पो ने छात्राओं से बेहतर भविष्य से लिए मन लगाकर पढ़ाई करने और स्कूल की गरिमा के अनुसार अनुशासन बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्कूल में कई राज्यों से छात्राओं ने नामांकन लिया और अब हमारे स्कूल के बेहतर माहौल में बेहतरीन परिणाम देने के लिए सही दिशा में मेहनत करें।
मौके पर पत्रकार सह मोटिवेटर एनके मुरलीधर ने कहा कि स्कूली जीवन का बहुत महत्व है। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत और सहयोग का माहौल स्कूल में ही मिलता है। आज के समय में अपने आप में एकाग्रचित होकर अध्ययन करने का जीवन में श्रेष्ठ परिणाम आता है। हमें स्कूल सिर्फ ज्ञान ही नहीं देता बुद्धिमान भी बनाता है।
छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित छात्राओं को मुग्ध कर दिया। कई बेहतरीन कार्यक्रम भजन, नृत्य और स्कूल के गीत ने कार्यक्रम को रोचक और आनंददायी बनाया। इस अवसर पर कौसलेश कुमार ने अमेरिका से एक पूर्ववर्ती छात्रा विद्या मिश्रा के संदश पढ़कर सुनाया। वे अमेरिका में स्कॉलर हैं और हर वर्ष अपने स्कूल के छात्राओं को पुरस्कार देती हैं। ये संत अन्ना स्कूल की पूर्ववती छात्र है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse