एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद वार्ड नंबर आठ की पार्षद अविनाश कौन ने आज कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि नये बोर्ड के गठन के बाद ही मैंने बोर्ड की बैठक के अलावा लिखित तौर पर आपको दिया था कि न्यू रोड बजरंगबली मंदिर के पीछे वाले दोनों मोहल्ले में नाली की अति आवश्यकता है। नाली नहीं होने से बरसात और सड़क का गंदा पानी मोहल्ले वासियों के आवास के अंदर चला जाता है।
सांप, बिच्छू, कीड़े-मकोड़े सभी उनके घरों में चले जाते हैं, जिसे लेकर अध्यक्ष अनिल उरांव के साथ मैंने भी मोहल्ले का दौरा अध्यक्ष को कराया था। उसके बाद सहायक अभियंता और अभियंता पहुंच कर मापी भी लिये थे, किंतु अभी तक नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है, जबकि बरसात शुरू होने वाली है।
इस पर पार्षद ने अविलंब नागरिक सुविधा के तहत इस नाली निर्माण को यथाशीघ्र शुरू कराने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 8 के कुम्हार मोहल्ले में चापानल में समरसेबल लगाने की मांग भी कार्यपालक पदाधिकारी से की गयी ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।
पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी से सफाई के मुद्दे पर भी कहा कि पिछले तीन दिनों से कचरा उठाव वाली गाड़ी नहीं आ रही है, जिसके कारण गली मोहल्ले के आम नागरिक परेशान है और पिछले कई दिनों से सुचारू रूप से सफाई कार्य भी ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसके लिए उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को अतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था करने के लिए कहा है। बरसात शुरू होने से पहले नाली, कुएं आदि में ब्लीचिंग छिड़काव की भी मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse