टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित समाजसेवी हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में रांची के कांके रोड स्थित भुवालका हाउस में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी एवं व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल को अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा स्मृति-चिह्न एवं विशेष पुस्तिका भेंट कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले समाजसेवी राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना न केवल उनके कार्यों का गौरव बढ़ाता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी सेवा एवं समर्पण के लिए प्रेरित करता है।
ज्ञात हो कि राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं मानवीय सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट तथा सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के माध्यम से निराश्रित, दिव्यांग, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व एवं सहयोग से विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे समाज के अनेक लोगों को लाभ मिल रहा है।
इस सम्मान समारोह में पूर्व सांसद अजय मारू, पार्षद नकुल तिर्की, भगवती भुवालका, मुकेश काबरा, संजय सर्राफ, कैलाश सिंघानिया, रविंद्र मोदी, जयंत शाहदेव, पुष्पा भुवालका, आदित्य भुवालका सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse