अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर धीरज प्रसाद साहू को दी गयी बधाई

 

  • अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर धीरज प्रसाद साहू को दी गयी बधाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक बैठक बक्शी डीपा कार्यालय में कल संपन्न हुई। सर्वप्रथम एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी गई और हर्ष व्यक्त किया गया। 

कहा गया कि अब श्री साहू केवल झारखंड ही नहीं पूरे राष्ट्र के मजदूरों के हित का कार्य करेंगे। इसको लेकर हम सभी उत्साहित हैं। इसके पश्चात बैठक में विमरला माइंस के मुद्दे पर चर्चा की गयी कि विमरला माइंस में आये दिन ट्रक खड़े हो जा रहे हैं। परिवहन सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। सड़क की स्थिति भी खराब है। इस पर कंपनी से फोन पर ही बैठक के दौरान वार्ता की गयी। 

कंपनी को स्पष्ट कहा गया कि आए दिन ट्रकों को खड़ा कर दिया जाता है, रोज ट्रक माइंस में फँस रहे हैं या तो आप सुधार करें अन्यथा एसोसिएशन आंदोलन पर उतारू होगी। इस पर कंपनी ने कहा कि हमें दो से चार दिन समय दीजिए, हम स्थिति को सुधार रहे हैं और तब तक ट्रकों का परिचालन बंद कर रहे हैं। 

इस पर एसोसिएशन ने कंपनी को स्पष्ट कहा कि फिलहाल तो आप ट्रक बंद कर रहे हैं लेकिन शुरू करने से पहले  एसोसिएशन के लोग माइंस जाँएगे और माइंस की स्थिति को देखेगे और तभी ट्रकों का परिचालन शुरू होगा। 

आज की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ बबलू, अजमल कुरैशी, प्रेम उरांव, महेंद्र प्रसाद साहू, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा प्रदीप कुमार कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इकबाल, अनिल उरांव, मोहम्मद आदिल, शकील खान, विदुल महतो, बंटू साहू, मोहम्मद बबलू, जीतू सिंह, अनिल साहू, संजय अग्रवाल, संतोष साहू, मोहम्मद गुड्डू, गंगा प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse