श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची ने किया ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का वितरण

 

  • श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची ने किया ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का वितरण

टीम एबीएन, रांची। सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा आज दी.31.05.2026 (दिन- रविवार) को ताड़ पत्ते से निर्मित 100 हाथ पंखों का वितरण राँची शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, रातू से किया गया। स्वास्थ केन्द्र में ईलाज करवा रहे रोगी एवं उनके परिजनों को ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखे दिये गए। इसके पश्च्यात ठाकुर गाँव रोड स्थित काली मन्दिर एवं आस पास के छेत्र में सब्ज़ी एवं फल विक्रेता बंधुओं को हाथ पंखा दिया गया। इस चिलचिलाती गर्मी में इन जरूरतमंद लोगों को यह हाथ पंखा अवश्य ही इस असहाय गर्मी से राहत देगा।

इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण एवं समाज सेवा के अनेक कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहती है।

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा ग्रीष्म ऋतु में निःशुल्क प्याऊ सेवा भी चलाया जा रहा है जो की गुरु कृपा बिल्डिंग - पिस्का मोढ,  किशोर गंज चौक - प्रीति स्वीट्स के बगल में, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र - रातु के बगल में, अशोक नगर - आई. डी. बी. आई. बैंक के बगल में एवं बाजरा चौक - गौरी मेडिकल हॉल में स्थित है। इन निःशुल्क प्याऊ सेवा के माध्यम से लोगों को पीने के लिये शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है और इस कार्यक्रम को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक चलाया जाएगा।

इसके साथ ही पंछी को दाना - पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान वर्ष 2026 के अंतर्गत चार चरणों का आयोजन किया गया जो कि प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग - न्यू मधुकम, गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल - रातु रोड, मोराबादी स्थित ऑक्सिजन पार्क के मुख्य द्वार पर, अघोर पथ मोहल्ले में, किशोर गंज चौक एवं शिव गंज पर हुआ। 

इसके अंतर्गत पंछियों को पीने का पानी देने के लिये 1000 सकोरा (मट्टी के बर्तन) एवं दाना का पैकेट का वित्रण किया गया। साथ ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया की पंछियों को पानी एवं दाना अवश्य दें ताकी इस भीषण गर्मी में उनके प्राणों की रक्षा हो सके।

आज के कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह -  शाखा राँची की ओर से रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, समुद्र नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह, सतीश मुंडा, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse