श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगे

 

  • श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगे
  • पंडाल बनाने की तैयारी के लिए अगस्त को करेंगे भूमि पूजन
  • रांची जिला स्कूल में श्री दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए रांची के उपायुक्त, एडीएम एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारीयो का बैठक में की गयी प्रशंसा

टीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर श्री राम लला पूजा समिति की एक बैठक मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर के तीसरे तल के सभागार में समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी के अध्यक्षता में हुई। उपरोक्त बैठक में समिति की ओर से सेकड़ो की संख्या में पदाधिकारीयो और सदस्यों की उपस्थिती थी।

आये हुए सभी माँ के भक्तों का स्वागत समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया।
इस अवसर पर महासचिव कुणाल अजमानी ने बताया की गत दो वर्षों से श्री राम लला पूजा समिति श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है। इस बार भी हम सभी तन मन और धन के साथ श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से मनाएंगे। जैसा कि ज्ञात है आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पूजा का आयोजन है।

उन्होंने बताया गत दिनों  समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी के सानिध्य में अन्य पदाधिकारी के संग वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम का भ्रमण भ्रमण किया गया।
सर्व सम्मति से यह तय किया गया की इस बार श्री रामलला पूजा समिति के तृतीय वर्ष पर रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वरवेद महामंदिर धाम (वाराणसी) का प्रारूप हम दशहरे के शुभ अवसर पर लेकर आ रहे हैं। 

श्री चौधरी व आजमानी ने बताया कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के प्रारूप के संग 2024 में हमने श्री दुर्गापूजा के प्रथम वर्ष में प्रवेश किया था।द्वितीय वर्ष (2025) रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वामीनारायण मंदिर भुज (गुजरात) के प्रारूप को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया था। लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने इन दोनों मंदिरों का अवलोकन कर समिति के पूजा पंडाल की सराहना की थी।

अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि स्वरवेद महामन्दिर के प्रारूप को बनाने में 60 दिन लगेंगे इस लिए आगामी अगस्त को समिति भूमि पूजन कर इस कार्य को प्रारंभ करेगी।
कुणाल आजमानी ने कहा बिगत वर्ष श्री दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग के लिए रांची के उपायुक्त, एडीएम एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को धन्यबाद सहित बधाई दी गई कि उन्होंने श्री दुर्गा पूजा के आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।

स्वरवेद महामंदिर के निर्माण और क्षमता सहित वास्तु कला का उल्लेख महामंदिर  की विशेषता वाराणसी के सारनाथ से 4 किलोमीटर की दूरी पर उमरा गांव है जहां यह विशाल और सुंदर स्वरवेद महामंदिर धाम कई वर्षों की मेहनत के बाद 2023 में बनकर तैयार हुआ है।

लगभग 3 लाख वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल में फैला यह सात मंजिला विशाल संरचना महामंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है, जहां एक साथ 20000 लोग बैठकर ध्यान कर सकते हैं इसकी ऊंचाई 180 फिट है निर्माण की झलक इसकी दीवारों पर मकराना संगमरमर और गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल कर किया गया है। जिन पर स्वरवेद के हजारों श्लोक दीवारों पर उत्कीर्ण है।

यह मंदिर हजारों वर्षों तक आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान बना रहेगा। वही स्वरवेद महामंदिर धाम का उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों 2023 में 100 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया गया था। इस मंदिर के अंदर  छोटी-छोटी कलाकृतियों का संगम है जिसे हम देखकर आत्मसात करेंगे। मंदिर के गर्भगृह में स्वामी जी की मूर्ति है।

अलौकिक अद्भुत महामंदिर को सूर्य प्रकाश में देख हम अभिभूत होंगे। वहीं रात्रि में रोशनी के कई कलर में मंदिरों का स्वरूप ओर भी सुंदर दिखायी देगा। रामलाल पूजा समिति के मुख्य संरक्षक संजय सेठ, संरक्षक दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, योगेंद्र प्रसाद, राजेश कश्यप, संजय यादव, सी पी सिंह और नवीन जायसवाल है । इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री सी पी सिंह भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि श्री राम लला पूजा समिति, झारखंड का सबसे बड़ा पूजा समिति है इसमे सभी का तन, मन, धन से सेवा देना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूजा समिति को किसी भी चीज की आवश्यकता होने पर मैं समिति में हमेशा उपलब्ध रहूंगा। इस अवसर पर कई मुख्य सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री श्री कुणाल अजमानी का पंजाबी हिंदू बिरादरी में अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनको समिति की ओर से पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया। धुर्वा से नीलम चौधरी जी (पार्षद) को  पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित और अभिनंदन किया गया।

आज की बैठक में मुख्य रूप से समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल आजवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश धेलिया, उपाध्यक्ष प्रेमचंद श्रीवास्तव, धीरज तनेजा, रोहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सह सचिव राजू पोद्दार, मनीष सराफ, प्रवीण सिंह, सह कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी,  प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत , सह बादल सिंह, दिलीप सोनी, रवि प्रकाश टूंना, विकास सिंह, रोहित पांडेय, सुनील जायसवाल, रोहित पांडेय, अनिल गोयल, नीलम चौधरी, अनिल चौधरी, निर्मल जालान, महेश सोनी, पवन शर्मा, जितेन्द्र सिंघा, राजीव कुमार,अमन प्रसाद, शुभम मित्तल,रोहित शारदा, मनीष लोधा, शंभु प्रसाद, गोपाल सोनी, सोनू भारद्वाज सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री रामलला पूजा समिति रांची के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत और मीडिया प्रभारी बादल सिंह ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse