टीम एबीएन, रांची। रांची के चान्हो (कदमटोली) घटना की जांच को लेकर भाजपा की ओर से गठित कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष की रिपोर्ट सौंपने के बाद कमेटी का नेतृत्व करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम से मीडिया को भी रूबरू कराया।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यह घटना 25 मई की है। आज घटना का चौथा दिन है। पुलिस प्रशासन साफ देख रही है कि पीड़ित परिवार के साथ किस प्रकार निर्ममता से मारपीट की गयी है।
बावजूद अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना दुखद और निंदनीय है। प्रशासन टाल मटोल का रवैया अपना रहा है। प्रशासन मामले की लीपापोती में लगी हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार के संरक्षण में सब कुछ किया जा रहा है। लेकिन भाजपा इसे अनदेखा नहीं कर सकती है।
सरकार और प्रशासन दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करे। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो भाजपा कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करने को बाध्य होगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलायेगी। भाजपा, पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse