एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी), झारखंड द्वारा आयोजित झारखंड राज्य ओलंपियाड : 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राज्यभर से कुल 20,398 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की थी। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था।
प्रथम पांच छात्रों के सर्वोत्तम अंकों के आधार पर राज्यस्तरीय 15 विद्यार्थियों की मेधा सूची जारी की गयी है। अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि इस मेधा सूची में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के कुल 04 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। राज्य स्तरीय मेधा सूची में चयनित नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र निम्नलिखित हैं—
इन विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का परिणाम बताया है। विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। चयनित विद्यार्थियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse