टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं हरि ओम स्माइल्स के संयुक्त तत्वावधान में 27 मई 2026 को शाम 4:00 बजे से डंगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट में आयोजित होने वाले प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम रूबरू के अंतर्गत प्रसिद्ध स्प्रूच्अल हीलर, लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. मोनिका स्घिंल का रांची आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
डॉ. मोनिका स्घिंल दोपहर 1:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां हरि ओम स्माइल्स की पूरी टीम एवं मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया।
उनके आगमन से मंच परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। स्वागत अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत डॉ. मोनिका स्घिंल डोरंडा स्थित प्रसिद्ध कल्पतरु वृक्ष पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजन कार्यक्रम के पश्चात डॉ. मोनिका स्घिंल ने मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा संचालित जल सेवा अभियान की हृदय से सराहना की। उन्होंने मंच द्वारा समाजहित में किये जा रहे इस पुनीत कार्य की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि जल सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती। इस प्रकार की सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय हैं।
उनके प्रेरणादायी शब्दों ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के प्रति और अधिक उत्साहित किया। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 मई को आयोजित होने वाला रूबरू कार्यक्रम लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक संतुलन प्रदान करने का एक विशेष प्रयास है।
कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा, नीरज अग्रवाल, पिंकेश खंडेलवाल, रोहित सारडा, अमित शर्मा, शैंकी रायका, रवि अग्रवाल, शुभम मोदी, वार्ड पार्षद परमजीत सिंह टिंकू सहित हरि ओम स्माइल्स की टीम उपस्थित रही। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse