धनबाद : डंप कचरा और प्लास्टिक जलने से लोयाबाद हुआ प्रदूषित

 

लोयाबाद में कचरा डंपिंग और प्लास्टिक जलाने से फैला प्रदूषण, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद वार्ड संख्या 8 अंतर्गत एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी क्षेत्र के जंगलों में कचरा डंपिंग एवं प्लास्टिक जलाने के मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद के उपायुक्त को पत्र लिखकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। 

पत्र में कहा गया है कि रेंकी कंपनी के ठेकेदार द्वारा धनबाद नगर निगम क्षेत्र का कचरा बड़े पैमाने पर जंगलों में डंप किया जा रहा है। वहीं प्लास्टिक एवं अन्य कचरे में खुलेआम आग लगाने से पूरे क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है। लगातार उठ रहे जहरीले धुएं और दुर्गंध से आसपास के ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। 

प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन, त्वचा रोग समेत कई बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे से उपयोगी सामान निकालकर बेच दिया जाता है, जबकि शेष प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को जला दिया जाता है, जिससे जहरीला धुआं निकलता रहता है। 

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नियमों के अनुसार सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण एवं रीसाइक्लिंग किया जाना अनिवार्य है, लेकिन यहां सभी प्रकार के कचरे को एक साथ फेंककर जलाया जा रहा है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। साथ ही जंगलों में रहने वाले जीव-जंतुओं एवं पक्षियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 

रत्नेश कुमार ने उपायुक्त से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी ठेकेदारों एवं संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में सुरक्षित एवं वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस पत्र की प्रतिलिपि धनबाद महापौर संजीव सिंह एवं नगर आयुक्त को भी भेजी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse