एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फैशन फिएस्टा 2.0 के उद्घाटन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ महुआ माजी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत मित्तल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
मेले में 35 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं, जिनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं विभिन्न शहरों से आयी महिलाओं को अपने उत्पाद एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया है। संस्था की अध्यक्ष मोनिका गोयनका ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था की पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान, बिजेंद्र प्रसाद, प्रतीक भदानी, फाउंडर प्रेसीडेंट अंकित अग्रवाल, एवं संस्थापक दीप्ति बजाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेले के सफल आयोजन में सचिव भवेश राठौर, अदिति अग्रवाल, वेदिका सिंघानिया, पूजा वैष्णवी, सुमित लोहानी, संजीव कुमार, जय काबरा और अनुज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए आज मैजिक शो का आयोजन किया गया। साथ ही 27 मई को प्रात: 11 बजे से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें 4 से 12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse