एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत प्रख्यात समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित सिमोन बाबा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने सिमोन बाबा का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।
मुलाकात के दौरान सांसद भगत ने कहा कि सिमोन बाबा को जल संरक्षण और जंगल बचाने के लिए बचाने के उनके असाधारण कार्यों के लिए 2016 में पद्म श्री से इन्हें सम्मानित किया गया था।
झारखंड का जल पुरुष भी इन्हें कहा जाता है। 1960 के दशक से ही इन्होंने बिना किसी सरकारी मदद के पारंपरिक तरीका इस्तेमाल करते हुए कहीं कुएं, तालाब और बांध बनायें। इससे इलाके में जलस्तर में काफी सुधार हुआ और किसानों को काफी फायदा हुआ।
उन्होंने स्थानीय लोग को संगठित करके हजारों पेड़ लगाए और वनों की कटाई रोकने के लिए कड़े सामाजिक नियम भी बनाये थे। पद्मश्री सम्मान उनके नि:स्वार्थ सेवा का प्रतीक है। हम सबके लिए वे प्रेरणास्रोत हैं। बाबा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा समाज को नई दिशा देता रहा है।
सांसद ने कहा कि सिमोन बाबा जैसे व्यक्तित्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनके अनुभवों से नई पीढ़ी को सीखना चाहिए।
पद्मश्री सिमोन बाबा ने सांसद सुखदेव भगत को आशीर्वाद देते हुए लोहरदगा क्षेत्र के विकास और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि यदि जमीन से जुड़कर काम करें तो समाज का भला निश्चित है। मौके पर मांडरविधानसभा सांसद प्रतिनिधि, बेडो प्रखंड सांसद प्रतिनिधि एवं अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse