मोरहाबादी में 450 सकोरा का वितरण

 

मोरहाबादी में 450 सकोरा का वितरण

टीम एबीएन, रांची। सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा आज दी.24.05.2026 (दिन - रविवार) को मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर पंछी को दाना - पंछी को पानी - जन जागरूकता अभियान - वर्ष 2026 के तीसरे चरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को प्रातः 7 बजे शुरू किया गया जिसके तहत लोगों के बीच 450 सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना का पैकेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके।

लोगों को कार्यक्रम के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया कि प्रकृति के संतुलन में पक्षियों का अहम योगदान है। उनके रक्षार्थ यदि हम अभी  जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नही जब पक्षी केवल किताबों एवम चित्रों तक सिमट कर रह जाएंगे।

पक्षी हमारे बीच से विलुप्त न हो जाये और इस भीषण गर्मी से उनके प्राणों के रक्षार्थ यह पंछी को दाना - पंछी को पानी कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा पहल है।

कार्यक्रम में लोगों के बीच लगभग 450 सकोरा एवं दाना के पैकेट को वितरित कर उनसे निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत, आंगन एवं बालकनी पर इसमें पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें।

इसके पूर्व इस कार्यक्रम के पहले चरण को मधुकम, रोड न. 5 स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग के बच्चों के बीच 225 सकोरा एवं दाना के पैकेट तथा दूसरे चरण का आयोजन रातु रोड स्थित गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल के बच्चों के बीच 150 सकोरा एवं दाना के पैकेट का वितरण किया जा चुका है।

आज के कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह -  शाखा रांची की ओर से हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, नवीन कुमार, उदय नारायण पाण्डेय, सुचित्रा शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, पवन कुमार, समुद्र नाथ शाहदेव, ज्योति शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, रोहित कुमार सिंह, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, शाम्भवी शाहदेव, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, राजश्री सिंह, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse