एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में गंगा दशहरा पर्व को लेकर रविवार को बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक अहम बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सचिन कुमार साहू ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से गंगा दशहरा कार्यक्रम के लिए अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अशोक कसकर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विजय खत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 11 सदस्यों की एक संयोजक समिति का गठन भी किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि 26 मई 2026, दिन मंगलवार को संध्या 7 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। आयोजकों ने सभी माताओं, बहनों एवं राम भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।
मौके पर उपस्थित अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कसकर, विजय खत्री, उमेश प्रसाद, सचिन कुमार साहू, संजू अग्रवाल, चंदन गोप, पूजा अग्रवाल, भावना मित्तल, कुमारी अंतरा, शशि प्रकाश तिवारी, आर्यन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse