एबीएन न्यूज नेटवर्क, लापुंग/ रांची। लापुंग प्रखंड के ककरिया दुर्गा मंदिर परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ राम शर्मा आचार्य गुरुमाता भगवती देवी की जन्म शताब्दी वर्ष की अनुयाज पर ककरिया में समन्वय समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मौके पर गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर धुर्वा से पधारे जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद सहायक साधक, वादक, गायक शंतर सिंह व विजय कुमार ने गायत्री संजीवनी महाविद्या महायज्ञ के अर्थ भावार्थ और उसकी महिमा पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी माह में गायत्री महायज्ञ कराने का प्रस्ताव रखा गया।
अंत में ग्रामे ग्रामे गायत्री यज्ञ एवं गृहे गृहे गायत्री उपासना, नित्य स्वाध्याय, संयम सेवा हेतु देव स्थापना की आवश्यकता व उपयोगिता पर जोर दिया गया। मौके पर लक्ष्मी नारायण साहु, अनिल कुमार साहु, प्रवीण कुमार, विरेन्द्र साहु, नुनकरन साहु, रामप्रवेश सुभाष साहु, अर्चना देवी, बाबी देवी, सुबोध कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के सुजीत कुमार, विजय कुमार और जय नारायण प्रसाद ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse