एबीएन कैरियर डेस्क। आज अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्विद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो सरोज शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आजसू के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कुलपति महोदया के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास, छात्रों की समस्याओं के समाधान तथा शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये।
कुलपति ने आजसू प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा सभी हितधारकों के सहयोग से सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, मुकेश, अमित, यश सत्यम इत्यादि उपस्थित थे
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse