झारखंड

View All
Published / 2026-07-18 18:06:49
जामताड़ा : झाड़ियों से नौ शातिर साइबर क्राइमर धराये

  • जामताड़ा : झाड़ियों से नौ शातिर साइबर क्राइमर धराये
  • जामताड़ा में पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, झाड़ियों से साइबर ठगी चला रहे 9 शातिर गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। देश में साइबर अपराध के सबसे बड़े गढ़ के रूप में कुख्यात जामताड़ा जिले में पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध एक बार फिर कड़ा और निर्णायक प्रहार किया है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्माटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्रों में एक व्यापक और योजनाबद्ध सर्जिकल स्ट्राइक की।

इस विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपकर देशव्यापी ठगी का नेटवर्क चला रहे कुल 9 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण, सक्रिय सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

झाड़ियों में चल रहा था ठगी का खेल

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक  प्रेस वार्ता के दौरान एसपी शंभू कुमार सिंह ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए साइबर अपराध के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमित कुमार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस त्वरित कार्रवाई दल में साइबर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक नितीश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक बिनोद सिंह समेत अन्य चुनिंदा पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस टीम ने पहली बड़ी कार्रवाई कर्माटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम सियाटांड़ और मट्टांड़ के समीप स्थित झाड़ीनुमा परती जमीन पर की, जहां घेराबंदी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी समानांतर कार्रवाई जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा से पोसोई जाने वाली पुरानी पक्की सड़क के दाहिने किनारे स्थित घनी झाड़ियों में की गयी, जहां से 4 अन्य अपराधियों को पकड़ा गया। ये अपराधी इन सुनसान झाड़ियों को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाकर देश के भोले-भाले नागरिकों को निशाना बना रहे थे।

अपराधियों की सूची

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक, अमृत रुईदास, मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह जामताड़ा में स्थित अपने ससुराल आया हुआ था और वहीं बैठकर इस काले धंधे को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का विवरण निम्नानुसार है:

  1. मुजाहिद अंसारी (24 वर्ष), पिता- रफिक मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़) — इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है (कांड सं० 44/24 में चार्जशीटेड)।
  2. सलामत अंसारी (27 वर्ष), पिता- अलाउद्दीन मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़) यह भी पूर्व के कांड सं० 59/20 में आरोपी है।
  3. सनवर अंसारी (33 वर्ष), पिता- कबीर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
    तधारक अंसारी (25 वर्ष), पिता- कबीर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
  4. सरफराज अंसारी (30 वर्ष), पिता- स्वर्गीय जाकिर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
  5. रोक्की कुमार दास (23 वर्ष), पिता- दिलीप दास (पोसोई, जामताड़ा)
  6. अर्जुन दास (37 वर्ष), पिता- भरत दास (पोसोई, जामताड़ा)
  7. सचिन दास (23 वर्ष), पिता- खेदन दास (पोसोई, जामताड़ा)
  8. अमृत रुईदास (24 वर्ष), पिता- शंभू रुईदास (ग्राम- दासपाड़ा बराकर, कुल्टी, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल)

बरामदगी का विवरण (जब्त सामान)

पुलिस ने अपराधियों के पास से तकनीकी हथियारों का जखीरा बरामद किया है जिसमें शामिल हैं:

  • मोबाइल फोन : 27 पीस (विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन)
  • सिम कार्ड : 39 पीस (फर्जी आईडी पर एक्टिवेटेड)
  • ठगी का तरीका : कैसे बनाते थे शिकार
  • पुलिस पूछताछ में इन शातिर अपराधियों ने अपनी कार्यप्रणाली का विस्तार से खुलासा किया है।

इस तरह करते थे ठगी

कैशबैक का झांसा व फर्जी कस्टमर केयर
ये अपराधी पीड़ितों को फोन पे पर भारी कैशबैक मिलने का एक फर्जी पॉप-अप या मैसेज भेजते थे और उन्हें एक्सेप्ट बटन दबाने के लिए बरगलाते थे। जैसे ही पीड़ित झांसे में आकर बटन दबाता, उसके खाते से पैसे अपराधियों के डमी वॉलेट या बैंक खातों में स्थानांतरित हो जाते थे। इसके अतिरिक्त, ये गूगल सर्च इंजन पर देश की नामी कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर देते थे, जिससे संपर्क करने वाले ग्राहक सीधे इनके जाल में फंस जाते थे।

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर भय का माहौल बनाना

ये अपराधी स्वयं को नामी बैंकों के मुख्य अधिकारी या मैनेजर बताकर सीधे लोगों को कॉल करते थे। पीड़ितों को डराया जाता था कि उनका क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड तत्काल ब्लॉक होने वाला है। कार्ड को सुचारू रूप से चालू रखने के नाम पर ये उनका 16 अंकों का एटीएम नंबर, सीवीवी और मोबाइल पर प्राप्त होने वाला गोपनीय ओटीपी हासिल कर लेते थे और पलक झपकते ही ई-वॉलेट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।

Published / 2026-07-18 14:39:08
लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को

  • लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय बाहर गेट के समीप में लगातार  214वां सप्ताह से चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर कल दिनांक:- 19/07/2026 दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, ऑक्सीजन लेवल, हार्डबीट आदि जांच के अलावा, डॉ. कुमुद अग्रवाल जी के द्वारा चेकअप करते हुए स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे। आप समय पर शिविर में आकर अपना स्वास्थ चेकअप करा सकते हैं।

Published / 2026-07-17 20:12:49
रांची : 12 घंटे में ही खोज निकाली गयी बच्ची, तीन गिरफ्तार

  • रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का खुलासा, बच्ची बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के 12 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने अपहरण का खुलासा किया है। 

रांची पुलिस ने बिहार के गया जी इलाके के 40 लोकेशन पर छापेमारी कर पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल मुक्त कराया। दलादली TOP क्षेत्र के सपारोम से गुरुवार को बच्ची का अपहरण किया गया था। बिहार के गया का रहने वाले रमेश कुमार मिश्रा मुख्या साजिशकर्ता निकला। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

रमेश कुमार मिश्रा, सचिन कुमार और मोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रमेश कुमार मिश्रा ने बच्ची के मां को भरोसे में लेकर अपहण कांड की घटना को अंजाम दिया था। पिछले दो महीने से पीड़िता के घर के बगल में किराए के मकान में आरोपी रह रहा था।

पहले उसने परिवार से जान पहचान बढ़ाई और फिर मौका देख गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे बच्ची का अपहरण कर लिया। कर्ज चुकाने के लिए रमेश कुमार मिश्रा ने इतनी बड़ी साजिश रची थी। रांची एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में SIT बनाई गई थी, जिसने इस मामले का 12 घंटे में ही उद्भेदन कर दिया। 

Published / 2026-07-17 20:09:34
8-9 को धूमधाम से मनाया जाएगा झारखंड आदिवासी महोत्सव

  • विश्व आदिवासी दिवस: 8-9 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन, दिवंगत शिबू सोरेन को होगा समर्पित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य में 8 और 9 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन कर रही है। ये आयोजन जेएमएम के संस्थापक संरक्षक रहे दिवंगत शिबू सोरेन को समर्पित होगा।

आदिवासी महोत्सव का मुख्य आयोजन राजधानी रांची में होगा। वहीं सभी जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आदिवासी महोत्सव में आदिवासी कला संस्कृति और आधुनिक तकनीक का समागम देखने को मिलेगा।

Published / 2026-07-17 18:08:51
19 को कांके रोड से निकलेगी भव्य रथ यात्रा

  • 19 जुलाई 2026 को कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू एवं बसंत विहार के सानिध्य में रथ यात्रा निकाली जाएगी

टीम एबीएन, रांची। आगामी रविवार 19 जुलाई को रांची के कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू एवं बसंत विहार के सानिध्य में कांके के इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर निकाली जाने वाली भब्य रथ यात्रा के अवसर पर भजन संकीर्तन सहित प्रसाद वितरण भी किया जायेगा।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि प्रातः 10 बजे से कांके रोड के ईस्कॉन मंदिर से रथ प्रारंभ होगा जो रिलायंस मार्ट होते हुए कृषि भवन से बसंत विहार कॉलोनी में प्रवेश कर वहां समाप्त हो जाएगा। भगवान के रथ पर जगन्नाथ भगवान विराजमान रहेंगे। जो भी भक्त भगवान के रथ को खींचना चाहते हैं वे प्रातः इस्कॉन मंदिर पहुंचकर इस पवित्र यात्रा रथ का हिस्सा बन सकते हैं।

रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, कांके  के माननीय विधायक सुरेश बैठा, कुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं उप-महापौर नीरज कुमार की उपस्थिति रहेगी। रथ यात्रा का यह कार्यक्रम प्रातः इस्कॉन मंदिर से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए 12:30 बजे बसंत विहार पहुंचेगी जहां आरती के उपरांत प्रसाद  वितरण के कार्यक्रम स्थगित होगा।

रथ यात्रा को सफल बनाने में मुकेश काबरा, श्रवण जाजोदिया, विकास सिंह, रविंद्र मोदी, अंचल किंगर, प्रमोद सारस्वत, राजेश अग्रवाल, अनिल मोदी, रामअवतार राजगढ़िया, विनोद मोदी, आशीष खेतान सहित कई लोग सेवा भाव के साथ लगे हुए हैं।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि रविवार को सुबह 10 बजे इस्कॉन मंदिर प्रांगण में सपरिवार पहुंचकर दिव्य रथ यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य अर्जित करें। उक्त जानकारी संयोजक मुकेश काबरा ने दी। 

Published / 2026-07-17 18:05:07
19 को देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक

  • 19 जुलाई को देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक, तैयारी पूरी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025–27 की एकदिवसीय तृतीय कार्य समिति की बैठक आगामी 19 जुलाई को देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर,देवघर में आयोजित की गई है बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।  झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने जानकारी दी। 

बताया कि बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे। संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान पिछली कार्य समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी।

 इसके साथ ही प्रांतीय महामंत्री द्वारा संगठन की गतिविधियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में अंकेक्षित आय-व्यय का अनुमोदन भी किया जाएगा, जिससे संगठन की वित्तीय पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इसके अतिरिक्त सम्मेलन के संविधान संशोधन से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

संगठन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी देंगे।बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना भी रहेगा।

इस दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों, सुझावों एवं योजनाओं से कार्य समिति को अवगत कराएंगे, ताकि पूरे प्रदेश में सम्मेलन की गतिविधियों का प्रभावी विस्तार सुनिश्चित किया जा सके। प्रांतीय महामंत्री श्री जैन ने बताया कि इस बैठक में रांची से 20 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे,जबकि झारखंड के विभिन्न जिलों से भी 200 से भी अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Published / 2026-07-16 21:20:45
बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • बोकारो : नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • साइबर अपराध से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप से मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पदार्फाश किया है। सेक्टर-12 और माराफारी थाना क्षेत्र में देर रात छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, डेबिट कार्ड और नकदी बरामद हुई है। इसकी जानकारी एसपी नाथू सिंह मीना ने दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में साइबर टीम और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने सेक्टर-12 और माराफारी थाना क्षेत्र के बारी को-आॅपरेटिव और रितुडीह राजेंद्र नगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 24/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को आरएम टूर एंड ट्रेवल्स का एजेंट या बैंककर्मी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और आॅनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस को कुछ बैंक खातों से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है, जिन्हें फिलहाल होल्ड कर विस्तृत जांच की जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 10 डेबिट कार्ड, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड और 43 हजार 100 रुपये नकद बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों का संबंध मुख्य रूप से बिहार के पटना, नवादा और जमुई जिलों से है, जबकि एक आरोपी बोकारो के सेक्टर-3 का निवासी है।

 पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Published / 2026-07-15 20:14:06
रांची : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक साथ कई ठिकानों पर मारा छापा

आयकर विभाग की छापेमारी, रांची के कई ठिकानो पर एक साथ शुरू हुई कार्रवाई 

टीम एबीएन, रांची। रांची में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। रांची के कई ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू हुई है। यह छापेमारी बिल्डरों के ठिकानों पर हुई है। छापेमारी के दायरे में पैनस रिलटोर्स एलएलपी और दयानंद मोदी ग्रुप शामिल हैं। 

आयकर विभाग ने बिल्डरों के पार्टनर्स और निदेशकों को ठिकानों यह छापेमारी की है। बिल्डरों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स की चोरी करने के आरोप में छापेमारी की जा रही है। आयकर विभाग ने पैनस रिलटोर्स एलएलपी के रातू रोड स्थित कार्यालय और उसके पार्टनर्स के ठिकानों पर छापा मारा है।  

पैनस का कार्यालय मोदी हाइट्स में है। इस कंपनी के पार्टनर्स में अरुण झुनझुनवाला, नारायण प्रसाद जालान, प्रदीप मोदी प्रणय मोदी और आदित्य झुनझुनवाला का नाम शामिल है। पैनस रिलटोर्स एलएलपी की कई बड़ी परियोजनाएं रांची में चल रही है।

Page 3 of 1665

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse