झारखंड

View All
Published / 2026-07-19 20:05:33
लोहरदगा : नप का न्यू आजाद बस्ती गली नंबर 3 जलमग्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मियों की लापरवाही से आज की जोरदार बारिश ने रिहायशी मकान लगभग जलमग्न हो गया। यह दृश्य न्यू आजाद बस्ती गली नंबर 3 का है। वर्षा के दिनों में यहां के निवासियों का बुरा हाल हो जाता है। 

जबकि नाली सड़क बनने के समय बना था, जो अवरुद्ध होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाता है। संबंधित अधिकारी, कर्मी, वार्ड पार्षद समय रहते इसका समाधान से निकालने का आग्रह है। जिस प्रकार से पूरे बरसात में पानी जमा रहता मलेरिया आदि बीमारी बढ़ने की आशंका है।

Published / 2026-07-19 20:05:03
इस्कॉन मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की निकाली जाने वाली रथ यात्रा के दर्शन कर लोग हुए अभीभूत

टीम एबीएन, रांची। रविवार 19 जुलाई को कांके स्थित इस्कॉन मंदिर से प्रथम बार श्री जगन्नाथ भगवान की  रथ यात्रा निकाली गयी। प्रात: 10:30 बजे भगवान के सुंदर रथ पर सर्वप्रथम गाजे बाजे के संग भगवान सुदर्शन, भगवान बलराम, माता सुभद्रा और श्री जगन्नाथ भगवान को विराजमान किया गया। 

भगवान का भव्य श्रृंगार, भोग, आरती के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद अजय मारू, उप महापौर नीरज कुमार, मथुरा भगत और मुकेश काबरा सहित इस्कॉन मंदिर के सभी संतो सहित भगवान जगरनाथ के भक्तों के द्वारा मंगल रथ को खींचा गया।

इसके पूर्व रथ के आगे माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने  झाड़ू लगाकर भगवान को अपनी सेवा अर्पित की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भजन संकीर्तन के संग महिलाये पुरुष और बच्चों ने भी पवित्र रथ को खींचा रथ मंदिर से लेक एवेन्यू, कृषि भवन होते हुए वसंत विहार में विराम हुआ। 

पूरे मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में भगवान के श्रद्धालु भक्तों ने दर्शन किए साथ ही नगर वासियों एवं मोहल्ले वासियों ने भगवान के स्वागत में पुष्प वर्षा, स्वागत गीत और महाआरती सहित प्रसाद का भी वितरण किया। भगवान के रथ पर फूलों की वर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भगवान का भोग भी लोगों अर्पित किया। 

जय जगन्नाथ के नारों के संग हरे रामा, हरे कृष्णा भजनों से भक्ति में वातावरण का आनंद हजारों लोगों ने उठाया। भगवान का रथ उत्सव के लिए खास हैदराबाद से मंगाया गया जो की 15 फीट ऊंचा था। जिसे रंगीन वस्त्रों के साथ फूलों से भी सजाया गया था। 

इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने  महाभोग का प्रसाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश काबरा के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्या मे फ्लेट वासियों सहित लेक एवेन्यू, बसंत बिहार बसियो ने रथ पर विराजमान भगवान का स्वागत अभिनंदन किया। 

रथ यात्रा के इस पावन मंगल शुभ अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, पूर्व सांसद अजय मारू, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उप महापौर नीरज कुमार, मुकेश काबरा, श्रवण जाजोदिया, विकास सिंह, प्रमोद सारस्वत, रविंद्र मोदी, अंचल किंगर, राजेश अग्रवाल, अनिल मोदी, रामावतार राजगढ़िया, विनोद मोदी, आशीष खेतान सहित इस्कॉन मंदिर के सभी भाई बंधु सेवा भाव के साथ लगे हुए थे। उक्त जानकारी संयोजक मुकेश काबरा ने दी।

Published / 2026-07-18 21:50:16
मानव सेवा के क्षेत्र में भारत विश्व में सबसे आगे : लायन सूरज बागला

  • मानव सेवा के क्षेत्र में भारत विश्व में सबसे आगे : लायन सूरज बागला
  • लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट का पदस्थापना समारोह

टीम एबीएन, रांची। संपूर्ण विश्व में मानव सेवा के क्षत्र में अपना देश  प्रथम है। विश्व के 210 देशों में सेवा दे रही लायन्स इंटरनेशनल, भारत वर्ष में  लगभग 8000 क्लब और तीन लाख से भी ज्यादा सदस्यों  के माध्यम से सेवा कार्य में जुड़ी है जिस पर सभी भारतीयों को गर्व करना चाहिए। 

यह उद्गार, कोकर रांची अवस्थित निरामया परिसर में आयोजित, लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के  42वें  पदस्थापना समारोह के  दौरान लायन्स इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय डाइरेक्टर लायन सूरज बागला ने व्यक्त की। ज्ञातव्य हो कि सूरज बागला जी कोलकाता से नयी टीम को स्थापित करने के लिए विशेष रूप से आये थे।

आज पूरे भारत में लायंस इंटरनेशनल के 256 स्थायी प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस क्लब ने लायन्स जिला 322अ को नौ जिलापाल दिये हैं। जिला 322अ के जिलापाल लयन शुभ्रा मजूमदार  ने अपने उदघाटन उद्बोधन में सेवा की किसी भी अवसर को न छिड़ने की सलाह दी। 

मौके पर विशिष्ट अतिथि, प्रथम उप जिलापाल लायन लायन कंचन साहू ने रांची मे लायन्स इंटरनेशनल के स्थायी सेवा केंद्र की स्थापना हेतु पहल की जायेगी। द्वितीय उप जिलापाल लायन सुजीत कुमार ने युवा शक्ति को सेवा कार्य में आगे आने का आह्वान किया। लायनस्टीक वर्ष 2026-27 के लिया निवर्तमान अध्यक्ष लायन भारतेंदु झा ने लायन सुनील माथुर को कार्यभार सौंपा। 

लायन वर्ष 2026-27 के लिए राम कृष्णा, सचिव, संतोष अग्रवाल- कोषाध्यक्ष एवं अनीता झा जन संपर्क पधाधिकारी होंगे। लायन दिनेश लाल ठाकुर, लायन अमारचंद बेंगानी, लायन अमित कुमार  क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उपाध्यक्ष होंगे। लायन संजय पोद्दार  एड्मिनिस्ट्रेटर होंगे। इंस्टालेशन चेयरपर्सन पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण केजरीवाल  ने अतिथियों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम का संचालन लायन दिवाकर राजगढ़िया एवं लायन शायरी अग्रवाल ने किया। नवगठित टीम ने पूरे उल्लास एवं निष्ठा के साथ वर्ष भर कार्यक्रमों को करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का  शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन एवं  लायन अनीता झा के (इन्वोकेशन) सेवा प्रार्थना से हुई। 

लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के स्थायी प्रोजेक्ट्स

 निरामाया अस्पताल कोकर, फिरायालाल चौक अवस्थित स्व बादामी देवी अग्रवाल प्याऊ, सृजन हेल्प फीजियोथेरेपी सेंटर के एम मललिक मिडिल स्कूल, नेत्र चिकित्सालय। इस क्लब की शुरुआत 30 नवंबर 1985 को हुई थी एवं 17 जनवरी 1986 को चार्टर हुआ था।

निदेशक मंडल में शामिल सदस्य

अनुपमा लोचन, रमेश खेमका, मनोज नरेडी, गुलशन वाधवा, किशोर मंत्री, बिनोद सिंह, मुकेश पांडे, जुथीका सानयल, शायरी अग्रवाल, शिवानी सोनी, अजित गुप्ता, मनोज गोप, डॉ नीरजकांत साहा, रुपेंद्र कुमार, शीतलनाथ ओहदार, रंजीत कुमार, रोहित जयसवाल, अशोक अग्रवाल, संगीता गोयल, सरोज गर्ग, कृष्णा गोपालका, सतीश  गुप्ता, अनिल बजाज, रमेश गोयल, पारस थापा, अंजना गट्टानी, प्रदीप जैन, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रामबालक वर्मा, रवि आनंद, उमेश कामदार। 

मौके पर कई पूर्व जिलापाल भी उपस्थित थे, जिनमें अरुण खेमका, राजीव लोचन, राजीवा सिंह, कमल जैन, राजेश गुप्ता, सिद्धार्थ मजूमदार, वी के गध्यायन, सुषमा त्रिवेदी सहित लायंस क्लब ऑफ रांची, रांची कैपिटल, रांची सेंट्रल, रांची सिटिजन, रांची सिटि, रांची ग्रेटर, एकलव्य ग्रेटर, रांची धुर्वा, हिनू, रांची नॉर्थ, रांची प्रभात, रांची प्रीमियम आदि क्लबों के पदाधिकारी एवं कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायन्स क्लब आॅफ रांची ईस्ट के जन संपर्क पदाधिकारी लायन अनीता झा (9835167105, 7992301100) ने दी।

Published / 2026-07-18 18:16:26
शांतिपूर्ण आवाज को दबाना लोकतंत्र पर हमला है : सुखदेव भगत

  • शांतिपूर्ण आवाज को दबाना लोकतंत्र पर हमला है : सुखदेव भगत
  • जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोहरदगा सांसद

टीम एबीएन, रांची। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांति एवं संवैधानिक तरीके से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक जी के समर्थन में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत खुलकर सामने आये हैं।

सांसद सुखदेव भगत ने सोनम वांगचुक जी की मांगों और उनके संघर्ष का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर लोकतंत्र की आवाज का प्रतीक है। 21 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से बैठे एक नागरिक पर कार्रवाई करना अत्यंत शर्मनाक, कायरतापूर्ण और गैर-कानूनी है

सांसद ने कहा कि यह डिक्टेटरशिप है और यह मंजूर नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और डेमोक्रेसी तथा लोगों के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसलिए घबरा गई है क्योंकि सोनम वांगचुक जी ने 20 तारीख को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की थी और संसद का मॉनसून सत्र भी शुरू होने वाला है।

सांसद भगत ने कहा कि देश के आदिवासी क्षेत्रों, पर्यावरण और संविधान की रक्षा के लिए उठ रही हर आवाज का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत सोनम वांगचुक की मांगों पर सकारात्मक वार्ता करे और दमन की नीति छोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करे।

Published / 2026-07-18 18:12:38
धनबाद : पहली बारिश में ही बह गयी नयी सड़क

  • धनबाद : पहली बारिश में ही बह गयी नयी सड़क
  • निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तमाल, जेई पर कार्रवाई और ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। नगर निगम के लोयाबाद वार्ड संख्या 08 एवं लोयाबाद नंबर 09 में हाल ही में बनी सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गयी। सड़क की ऊपरी परत बह जाने से जगह-जगह केवल बालू ही बालू दिखाई दे रही है। 

रत्नेश कुमार का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण कुछ ही महीनों में सड़क जर्जर हो गयी। करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई निगरानी नहीं रखी गयी। आरोप है कि वार्ड संख्या 08 में हुए अधिकांश निर्माण कार्यों में अनियमितताएं और भारी घोटाला हुआ है।

इसी बीच अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या 08 के जेई द्वारा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता और बिना गुणवत्ता जांच के ही ठेकेदारों का बिल पास कर दिया जाता है। उन्होंने इस पूरे मामले में जेई और ठेकेदार की मिलीभगत बताया है और कहा है कि वार्ड वार्ड में हुए नये निर्माण कार्य में भारी घोटाला किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, धनबाद के उपायुक्त तथा विधायक रागिनी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत भेजते हुए संबंधित जेई को तत्काल निलंबित करने, ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने तथा वार्ड संख्या 08 में हाल के सभी निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य में हुई कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सके।

Published / 2026-07-18 18:10:57
धनबाद : बीसीसीएल में खनन चालान की मंजूरी में देरी से कोयला प्रेषण पर गहराया संकट

  • धनबाद : बीसीसीएल में खनन चालान की मंजूरी में देरी से कोयला प्रेषण पर गहराया संकट
  • सीएमडी ने डीसी से मांगी मदद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल में खनन चालान (माइनिंग चालान) की मंजूरी में हो रही देरी अब कोयला प्रेषण पर सीधे असर डालने लगी है।

 कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित चालानों का तत्काल जारी नहीं किया गया तो अगले दो दिनों में प्रतिदिन करीब 25 हजार टन कोयला प्रेषण प्रभावित होगा। वहीं, चार दिनों के भीतर बीसीसीएल से सड़क और रेल मार्ग से होने वाला कोयला डिस्पैच पूरी तरह ठप पड़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्वयं हस्तक्षेप किया है।

उनके निर्देश पर जिला प्रशासन से तत्काल समन्वय स्थापित किया गया और उपायुक्त (डीसी) धनबाद से तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित खनन चालानों की मंजूरी दिलाने का अनुरोध किया गया है। प्रबंधन का कहना है कि समय रहते समाधान नहीं निकला तो बिजली संयंत्रों समेत कई औद्योगिक उपभोक्ताओं को कोयले की आपूर्ति प्रभावित होगी।

इस बीच गोविंदपुर स्थित एसएलजी साइडिंग में रैक लोडिंग पूरी तरह बंद हो गई है। जिला परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 19 डंपर और कई पेलोडर जब्त किये जाने के बाद साइडिंग से कोयले का परिवहन पूरी तरह रुक गया है। इससे पहले से लंबित चालानों की समस्या और गंभीर हो गयी है।

बीसीसीएल के बिक्री विभाग के अनुसार ब्लाक-दो, लोदना और सिजुआ क्षेत्रों के बड़ी संख्या में खनन चालान विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। ब्लाक-दो क्षेत्र के 10 से 13 जुलाई के बीच के पांच आवेदन खनन निरीक्षक स्तर पर दूसरे चरण में अटके हैं। लोदना क्षेत्र के दो से 15 जुलाई के बीच के छह आवेदन जिला खनन पदाधिकारी और खनन निरीक्षक स्तर पर विभिन्न चरणों में लंबित हैं।

वहीं सिजुआ क्षेत्र के 27 जून से 15 जुलाई के बीच के 17 आवेदन अभी तक स्वीकृत नहीं हो सके हैं। इनमें छह आवेदन जिला खनन पदाधिकारी स्तर पर चौथे चरण में, 10 आवेदन प्रथम चरण में तथा एक आवेदन खनन निरीक्षक स्तर पर दूसरे चरण में लंबित है। ये सभी चालान सड़क और रेल मार्ग से कोयला परिवहन के लिए अनिवार्य हैं। इनके लंबित रहने से डिस्पैच की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

बीसीसीएल की डिस्काउंट स्कीम रंग लायी, कोयला उठाव में 40 फीसदी उछाल

बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि मौजूदा समय में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। यदि कोयला प्रेषण बाधित रहा तो बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार तेजी से घट सकता है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

इसी वजह से कंपनी ने जिला प्रशासन से लंबित मामलों का युद्धस्तर पर निपटारा कराने का आग्रह किया है। प्रबंधन का कहना है कि यदि तत्काल मंजूरी मिल जाती है तो कोयला प्रेषण सामान्य हो जाएगा और बिजली क्षेत्र सहित अन्य उद्योगों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से बच जाएगी।

Published / 2026-07-18 18:06:49
जामताड़ा : झाड़ियों से नौ शातिर साइबर क्राइमर धराये

  • जामताड़ा : झाड़ियों से नौ शातिर साइबर क्राइमर धराये
  • जामताड़ा में पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, झाड़ियों से साइबर ठगी चला रहे 9 शातिर गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। देश में साइबर अपराध के सबसे बड़े गढ़ के रूप में कुख्यात जामताड़ा जिले में पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध एक बार फिर कड़ा और निर्णायक प्रहार किया है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्माटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्रों में एक व्यापक और योजनाबद्ध सर्जिकल स्ट्राइक की।

इस विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपकर देशव्यापी ठगी का नेटवर्क चला रहे कुल 9 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण, सक्रिय सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

झाड़ियों में चल रहा था ठगी का खेल

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक  प्रेस वार्ता के दौरान एसपी शंभू कुमार सिंह ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए साइबर अपराध के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमित कुमार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस त्वरित कार्रवाई दल में साइबर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक नितीश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक बिनोद सिंह समेत अन्य चुनिंदा पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस टीम ने पहली बड़ी कार्रवाई कर्माटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम सियाटांड़ और मट्टांड़ के समीप स्थित झाड़ीनुमा परती जमीन पर की, जहां घेराबंदी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी समानांतर कार्रवाई जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा से पोसोई जाने वाली पुरानी पक्की सड़क के दाहिने किनारे स्थित घनी झाड़ियों में की गयी, जहां से 4 अन्य अपराधियों को पकड़ा गया। ये अपराधी इन सुनसान झाड़ियों को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाकर देश के भोले-भाले नागरिकों को निशाना बना रहे थे।

अपराधियों की सूची

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक, अमृत रुईदास, मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह जामताड़ा में स्थित अपने ससुराल आया हुआ था और वहीं बैठकर इस काले धंधे को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का विवरण निम्नानुसार है:

  1. मुजाहिद अंसारी (24 वर्ष), पिता- रफिक मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़) — इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है (कांड सं० 44/24 में चार्जशीटेड)।
  2. सलामत अंसारी (27 वर्ष), पिता- अलाउद्दीन मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़) यह भी पूर्व के कांड सं० 59/20 में आरोपी है।
  3. सनवर अंसारी (33 वर्ष), पिता- कबीर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
    तधारक अंसारी (25 वर्ष), पिता- कबीर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
  4. सरफराज अंसारी (30 वर्ष), पिता- स्वर्गीय जाकिर मियां (मट्टांड़, कर्माटांड़)
  5. रोक्की कुमार दास (23 वर्ष), पिता- दिलीप दास (पोसोई, जामताड़ा)
  6. अर्जुन दास (37 वर्ष), पिता- भरत दास (पोसोई, जामताड़ा)
  7. सचिन दास (23 वर्ष), पिता- खेदन दास (पोसोई, जामताड़ा)
  8. अमृत रुईदास (24 वर्ष), पिता- शंभू रुईदास (ग्राम- दासपाड़ा बराकर, कुल्टी, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल)

बरामदगी का विवरण (जब्त सामान)

पुलिस ने अपराधियों के पास से तकनीकी हथियारों का जखीरा बरामद किया है जिसमें शामिल हैं:

  • मोबाइल फोन : 27 पीस (विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन)
  • सिम कार्ड : 39 पीस (फर्जी आईडी पर एक्टिवेटेड)
  • ठगी का तरीका : कैसे बनाते थे शिकार
  • पुलिस पूछताछ में इन शातिर अपराधियों ने अपनी कार्यप्रणाली का विस्तार से खुलासा किया है।

इस तरह करते थे ठगी

कैशबैक का झांसा व फर्जी कस्टमर केयर
ये अपराधी पीड़ितों को फोन पे पर भारी कैशबैक मिलने का एक फर्जी पॉप-अप या मैसेज भेजते थे और उन्हें एक्सेप्ट बटन दबाने के लिए बरगलाते थे। जैसे ही पीड़ित झांसे में आकर बटन दबाता, उसके खाते से पैसे अपराधियों के डमी वॉलेट या बैंक खातों में स्थानांतरित हो जाते थे। इसके अतिरिक्त, ये गूगल सर्च इंजन पर देश की नामी कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर देते थे, जिससे संपर्क करने वाले ग्राहक सीधे इनके जाल में फंस जाते थे।

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर भय का माहौल बनाना

ये अपराधी स्वयं को नामी बैंकों के मुख्य अधिकारी या मैनेजर बताकर सीधे लोगों को कॉल करते थे। पीड़ितों को डराया जाता था कि उनका क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड तत्काल ब्लॉक होने वाला है। कार्ड को सुचारू रूप से चालू रखने के नाम पर ये उनका 16 अंकों का एटीएम नंबर, सीवीवी और मोबाइल पर प्राप्त होने वाला गोपनीय ओटीपी हासिल कर लेते थे और पलक झपकते ही ई-वॉलेट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।

Published / 2026-07-18 14:39:08
लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को

  • लोहरदगा : सेवा भारती का 214वां सेवा सप्ताह 19 को

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय बाहर गेट के समीप में लगातार  214वां सप्ताह से चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर कल दिनांक:- 19/07/2026 दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, ऑक्सीजन लेवल, हार्डबीट आदि जांच के अलावा, डॉ. कुमुद अग्रवाल जी के द्वारा चेकअप करते हुए स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे। आप समय पर शिविर में आकर अपना स्वास्थ चेकअप करा सकते हैं।

Page 2 of 1665

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse