लातेहार : पुलिस ने तीन माओवादी और एक टीएसपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों के पास से पुलिस ने लेवी के 4 लाख 48 हजार 500 रुपए जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर लातेहार थाना क्षेत्र के कढिमा गांव से तीन माओवादियों और बतातखुर्द से एक TSPC उग्रवादी को धर दबोचा। गिरफ्तार माओवादियों में उपेंद्र यादव उर्फ भूपेश यादव, निरंजन यादव और योगेंद्र यादव जबकि TSPC उग्रवादी अभिनंदन सिंह शामिल है। मामले में एएसपी विपुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में से एक पर मनिका थाना में चार मामले और दूसरे पर लातेहार थाना में एक मामला दर्ज हैं। तीनों माओवादियों के पास से 3,48,500 रुपए, 6 मोबाइल, एक बाइक, 7 ATM और 7 बैंक पासबुक बरामद किया गया। वहीं टीएसपीसी के अभिनंदन सिंह के पास से एक लाख रुपए और एक मोबाइल फोन जब्त किया।
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राज्यवासियों को होली और शब-ए-बारात पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है है कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए भाईचारें के साथ त्योहारों को मनाएं। कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राज्यवासियों को रंगों के त्योहार होली और शब-ए-बारात की शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने राज्यवासियों को दोनों त्योहारों को भाईचारा और सादगी के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने की अपील की है। आज पूरे देश में होलिका दहन की जाएगी। मान्यता है कि भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए होलिका उन्हें अपनी गोद में लेकर अग्नि में प्रविष्ट हो गयी थी, लेकिन प्रह्लाद की भक्ति के प्रताप और भगवान विष्णु की कृपा के कारण होलिका खुद ही आग में जल गई। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाने लगा। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। एक दूसरे को गले लगाते हैं और आपसी मतभेद को दूर करते हैं।
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने फुटपाथ की कई दुकानों को रौंद दिया। इस घटना में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने किया पथराव इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। हालांकि, घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए ट्रक और थाने में खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे एंबुलेंस पर भी पथराव करते हुए, उसमें तोड़फोड़ कर दी। स्थानीय लोगों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की है। इधर, हंगामा बढ़ता देख नालंदा डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी हरिप्रसाद एस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन घटना से नाराज लोग जमकर बवाल काट रहे हैं। घटना के संबंध नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जहानाबाद से ट्रक नालंदा की ओर आ रहा था। इसी दौरान थाना गेट के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और फुटपाथी दुकानों को रौंद दिया। इस घटना में दुकानदार समेत ग्राहकों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में प्रद्युम्न बिंद, कौशल बिंद समेत आठ अन्य लोग शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी माहौल है। निजी क्लिनिक हो या फिर सरकारी अस्पताल सभी जगह लोगों की भीड़ लगी हुई है।
रांची। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गयी है। तीनों मरीज रिम्स ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले के आईसीयू में भर्ती थे। रिम्स में एक सप्ताह में कोरोना से कुल सात लोगों की मौत हो गयी है। रविवार को रिम्स में कृष्णा सिंह, आरएन गुहा और बेनेडिस खलखो है। बता दें कि सबसे अधिक मरीज रांची में ही हैं। रांची में 170 की औसत से मरीज मिल रहे हैं। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1659 है। बता दें कि रिम्स के ट्रामा सेंटर को गंभीर मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया है। नॉन सिम्प्टोमैटिक मरीजों को रिम्स में दाखिला नहीं दिया जाएगा। वहीं नॉन सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए जिला प्रशासन फिर से खेलगांव में विशेष इंतजाम कर रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार राज्य में 15 अप्रैल के बाद कोरोना मरीजों के मिलने की गति दोगुनी हो जाएगी। झारखंड में सैम्पल टेस्टिंग दर होगी दोगुना कोरोना के दूसरे स्ट्रेन की रफ्तार तेज हो गयी है। झारखंड में सिर्फ चार दिनों में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1000 से अधिक हो गयी है। वर्तमान में राज्य में 1650 एक्टिव मरीज हैं। पिछले दो दिनों में 350 के करीब कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। वहीं अब राज्य में कोरोना टेस्टिंग की संख्या दोगुनी कर दो गयी है. शनिवार से पहले टेस्टिंग 10 हज़ार के आसपास थी, जिसे अब 20 हजार कर दिया जाएगा. बता दें कि शनिवार को 9800 सैम्पल टेस्ट किये गए थे। वहीं जब राज्य में कोरोना पिक में था तब प्रतिदिन 35 हजार किया जा रहा था।
रांची। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। लालू की तबीयत में हो रहे सुधार को देखते हुए जेल प्रबंधन लालू को दिल्ली एम्स से रांची वापस लाने की तैयारी में जुट गया है। होटवार जेल अधीक्षक ने एम्स निदेशक को पत्र लिखकर लालू के मेडिकल कंडीशन और रांची वापस लाने की जानकारी मांगी है। एम्स निदेशक अगर रांची भेजने पर सहमति जता देते हैं तो लालू जल्द ही फिर से या तो होटवार जेल में रहेंगे या रिम्स में। दो महीने से एम्स में हैं लालू जेल आईजी बीरेंद्र भूषण की मानें तो एम्स निदेशक की सहमति मिलने के बाद एक विशेष टीम दिल्ली जाकर लालू प्रसाद को लायेगा। पिछले 23 जनवरी को लालू प्रसाद की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में बेहतर इलाज के लिए अनुशंसा की थी, जिसके बाद आनन फानन में लालू को एक महीने के लिए एम्स भेजने की अनुमति जेल प्रशासन ने दी थी। बाद में एम्स निदेशक की चिठ्ठी पर एक महीने का वक्त और बढ़ाया गया। वो समय सीमा भी अब पूरा हो चुका है। दो महीने का समय समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने एम्स को लालू प्रसाद को रांची वापस लाने के लिए पत्र भेजा है। लालू प्रसाद इन बीमारियों से हैं ग्रस्त 72 वर्षीय लालू प्रसाद को करीब 18 तरह की बीमारियां हैं। इनमें टाइप टू डायबिटीज, हाइपरटेंशन, पेरिएनल एब्सेस, किडनी इंज्यूरी एंड क्रोनिक किडनी डिजीज, पोस्ट वॉल्व रिप्लेसमेंट, प्रोस्थेटिक हाइपर प्लेसिया, सेकेंड्री डिप्रेशन, लो बैक डिफ्यूज डिस्क, लेफ्ट आई इमैच्योर कैटरेक्ट, राइट लोवर पोल रेनल, प्राइमरी ओपन एंगल ग्लूकोमा, हाइट्रोजेनस थैलेसिमिया, विटामिन डी डिफिशिएंसी समेत ग्रेड वन फैटी लीवर की बीमारियां शामिल हैं। इधर, लालू के वापस रांची आने से पहले इस पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने लालू को जेल में ही रखने की सलाह दी है ना कि रिम्स के पेइंग वार्ड में।
लोहरदगा। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जलस्त्रोतों का रिचार्ज को सुदृढ़ किये जाने किये जाने पर बल दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि जितने जलस्त्रोतों की जांच नहीं की गई है उन जगहों का भी सैंपल प्राप्त कर उसकी जांच सुनिश्चित की जाय। इस बिंदु पर कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि अब बायोकेमिकल जांच राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद केंद्र, रांची द्वारा किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि विभाग से इस बिंदु पर मार्गदर्शन मांगे कि इस जांच में आनेवाले खर्च का भुगतान किस मद से किया जायेगा। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी को अपने अधीनस्थ सभी जलस्त्रोतों की जांच कराने का निदेश दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि डीप बोरिंग की वजह से पानी का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, इस पर नियंत्रण लगायें। झरना व तालाबों के जल संरक्षण के लिए भी उपाय किये जायें। रेनवाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए गांवों में मनरेगा के अंतर्गत टीसीबी, डोभा निर्माण योजना को ज्यादा से ज्यादा लिये जाने को प्रोत्साहित करें। जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को पक्युर्लेशन टैंक व तालाबों का निर्माणसे जलसंरक्षण को सुदृढ़ बनाने हेतु किये जाएं। 15वें वित्त आयोग योजनामद से कराने के लिए प्रखंडों में पंचायत सचिवों की एक कार्यशाला आयोजित कराने का निदेश दिया गया। लघु सिंचाई प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि किस्को प्रखंड के ठकुराईन डेरा स्थित औराझरिया नाला में चेकडैम निर्माण का कार्य जून माह से पूर्व पूर्ण करा लें। भवन प्रमंडल को निदेश दिया गया कि जितने सरकारी भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया गया है उससे संबंधित प्रतिवेदन जल्द समर्पित किया जाय। नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि पूर्व की तरह सूखा एवं गीला कचरा प्रबंधन करने के साथ-साथ अब ई-कचरा का भी प्रबंधन करें। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि अब तक मेडिकल वेस्ट डिस्पॉजल सिस्टम के अंतर्गत कितने अस्पतालों में इस प्रणाली के तहत कचरा प्रबंधन हो रहा है तो कितने अस्पतालों में यह किया जा रहा है, इसका प्रतिवेदन दिया जाय। अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीएसपी को निदेश दिया गया कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए,लाउड स्पीकर न बजे यह सुनिश्चित किया जाय। जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि नियमित रूप से वाहनों में प्रदूषण की शर्तों के पालन से संबंधित जांच किया जाय। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी कमरूज्जमां, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिव कुमार राम, सहायक जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार, सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण के प्रतिनिधि समेत हिंडाल्को प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हजारीबाग। एल एंड टी कंपनी के मैनेजर सत्येन्द्र कुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी शिवाजी को हजारीबाग पुलिस की एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शिवाजी को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि हजारीबाग में एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी एल एंड टी में बतौर इक्विपमेंट इंचार्ज के पद पर तैनात सत्येंद्र कुमार सिंह कंपनी की सूमो गाड़ी से केरेडारी स्थित कंपनी की साइट जा रहे थे। इसी दौरान कटकमदाग के पुंदरी मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी। इस दौरान एक गोली सत्येंद्र की पीठ में लगी थी। तत्काल घायल को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कंपनी इंचार्ज सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया था।
रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में ओरमांझी पुलिस ने सफलता हासिल की। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह उपलब्धि मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों में आश्रम महतो उर्फ गोप और इम्मानुएल बारला शामिल है। दोनों को पुलिस ने ओरमांझी थाना के सामने पैसा वसूली कर लौटते समय वाहन चेकिंग के समय पकड़ा है। इनलोगों के पास से पुलिस ने 3 लाख रुपये नगद, पीएलएफआई का लेटर पैड, पैसा वसूली की राशिद, टीवीएस स्कूटी और तीन मोबाइल जप्त किया है। छापेमारी टीम में डीएसपी ख्रिस्टफर केरकेट्टा, ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, जय प्रकाश दास समेत पुलिस बल मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse