जमशेदपुर। जमशेदपुर के हेल्थकेयर के क्षेत्र में शुक्रवार का दिन एक नयी खुशखबरी लेकर आया। आज यहां बाराद्वारी स्थित डा आरके अग्रवाल के कैंपस में एमजीएम हेल्थमेट क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। यहां हर सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई के सुपर स्पेशियालिस्ट बैठ कर गंभीर बीमारियों के शिकार रोगियों को परामर्श देंगे बल्कि जरुरत पड़ने पर चेन्नई अस्पताल में उनके आॅपरेशन की सुविधा दी जायेगी। यह जानकारी यहां एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई के प्रो डा संजीव महंती ने दी। डा संजीव महंती खुद ईएनटी के सुपर स्पेशियालिस्ट एवं सर्जन हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि एमजीएम हेल्थकेयर द्वारा देश भर में विश्व स्तरीय रोगी देखभाल सेवाएं लाने के लिए उठाये गए कदमों में से एक है एमजीएम हेल्थमेट मल्टी स्पेशियालिटी क्लीनिक। हम गंभीर रोगों को लेकर जागरुकता फैलाना चाहते हैं और अपने दरवाजे पर सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि जमशेदपुर के मरीज एमजीएम हेल्थकेयर द्वारा पेश की गई नवीनतम प्रगति से लाभान्वित होंगे और अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में हमारी सहायता प्रदान करेंगे। एमजीएम हेल्थकेयर में इंटरवेंशनल एंड ट्रांसप्लांट पल्मोनोलॉजिस्ट और क्लीनिकल लीड डा सौमित्र सिन्हा रॉय ने कहा कि हमें जमशेदपुर स्टील सिटी आॅफ इंडिया में प्रवेश करते हुए गर्व हो रहा है। इस क्लीनिक के माध्यम से हम जरुरत पड़ने पर इसीएमओ केसाथ फेफड़ों के कैंसर और फेफड़ों की विफलता प्रबंधन के शुरुआती निदान और उपचार की दिशा में विशेष रूप से श्वसन चिकित्सा क्षेत्र में सवोत्तम स्वास्थ्य देख भाल सोवाएं और अत्याधुनिक नैदानिक सुविधाएं प्रदान करते हैं। हम रोगी के प्रथम दृष्टिकोण में पूर्ण विश्वास करते हैं जो हमें अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाने की अनुमति देता है और रोगियों को शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों से उनके घरों के करीब जुड़ने देता है। हम भविष्य में विभिन्न रणनीतिक केंद्रों पर और अधिक आउटरीच क्लीनिक खेलने और केंद्रों पर मरीजों के करीब सस्ती स्वास्थ्य सेवा लायेंगे। एमजीएम हेल्थकेयर जैसे नामी हॉस्पिटल में प्रो डा संजीव महंती इएनटी के नामी सर्जन हैं। डा संजीव महंती के चाचा निरूप महंती टाटा स्टील में वीपी एचआरएम रहे हैं जबकि उनकी चाची रुपा महंती भी टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रही हैं। डा संजीव महंती के माता-पिता सोनारी में रहते हैं। डीबीएमएस से प्लस टू की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने श्रीरामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्प्टिल एससीवी,कटक से एमबीबीएस की पढाई पूरी की। इसके बाद पीजी की पढाई उन्होंने मुंबई से की और सुपर स्पेशियालिटी की पढाई जर्मनी से की है। वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चेन्नई और पांडिचेरी के प्रोफेसर भी हैं। ईएनटी के सर्जन के रुप में वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं। चेन्नई में सेटल डा मोहंती कहते हैं कि जमशेदपुर के लिए उनके हृदय में खास स्थान हैं। और एक अंतराल पर वे जमशेदपुर में अपने माता-पिता से मिलने आते रहते हैं। सिर्फ इस बार वे दो साल पर अपने माता-पिता से मिल रहे हैं क्योंकि कोविड लॉकडाउन के चलते वे नहीं आ पा रहे थे। बाराद्वारी में अपेक्स हॉस्पिटल के ठीक बगल में 1500 वर्गफुट के क्लीनिक में कम्यूटरीकृत पैथोलोजी, इको, फोर डी अल्ट्रसाउंड, कार्डियक ट्रेड मिल टेस्ट, डिजिटल एक्सरे, पीएफटी, इसीजी, पूरे शरीर की जांच और इएनटी, सिर और गर्दन सर्जरी के लिए परामर्श की पेशकश शामिल रहेगी। न्यूरोलॉजी, आॅर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजीह और गैस्ट्रो एंटरोलोजी के मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए एमजीएम हेल्थकेयर के विशेषज्ञ हर अंतराल पर उपस्थित रहेंगे।
जमशेदपुर। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को लंग्स ट्रांसप्लांट के जरिए नवजीवन देने वाले एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई के नामी इंटरवेंशनल एंड ट्रांसप्लांट पल्मोनोलॉजिस्ट एंड क्लीनिकल लीड डॉ सौमित्र सिन्हा रॉय ने कहा है कि शिक्षा मंत्री अब घर से बाहर भी सामान्य ढंग से कामकाज कर सकते हैं। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। दूसरी ओर, डॉ सौमित्र ने जमशेदपुर आने से पूर्व गुरुवार को कुछ घंटे रांची में झारखंड के शिक्षा मंत्री के आवास पर बिताया। शिक्षा मंत्री ने नया जीवन देने के लिए डॉ रॉय एंड टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जतायी। डॉ सौमित्र ने जमशेदपुर में खबर मन्त्र से कहा, हमें खुशी है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जी ने हमें अपने आवास पर बुलाया। उनके स्वागत से मैं अभिभूत हूं। मंत्री जी ने डिनर कराने के बाद ही मुझे जमशेदपुर आने दिया। मंत्री जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनका स्वाथ्य बहुत अच्छा है और वे अबतक अपने कमरे में बने विशेष सुविधा वाले कमरे में रह रहे थे किंतु अब वे सामान्य ढंग से सांस ले पा रहे हैं। मैंने उनकी जांच के बाद कहा कि अब घर से बाहर भी काम कर सकते हैं। आप बिल्कुल स्वस्थ हैं। लंग्स ट्रांसप्लांट के बारे में डॉ सौमित्र ने कहा कि एमजीएम हेल्थ केयर, चेन्नई में दुनिया की अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण, दक्ष सर्जन एंड अनुभवी टीम है। मैंने खुद तीन साल तक कनाड़ा के टोरंटो में काम करने वाले दुनिया के सबसे बड़े लंग्स ट्रांसप्लांट हॉस्पिटल में प्रशिक्षित हूं। ऐसे में एमजीएम के परिणाम शानदार हैं। पोस्ट कोविड के बाद डैमेज लंग्स के साथ आये 9 लोगों में एमजीएम ने लंग ट्रांसप्लांट किया और सभी मरीज स्वस्थ हैं। वैसे लंग्स ट्रांसप्लांट पर न्यूनतम 30 लाख रुपये का खर्च आता है किंतु इसके साथ अन्य खर्चे भी आते हैं। उदाहरणस्वरूप शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को ही लिया जाय जिनके इलाज पर करीब 50 लाख रुपये का खर्च आया। डॉ सौमित्र ने कहा कि झारखंड के मंत्री समेत अन्य सभी रोगियों को अंगदान के तहत बे्रन डेड मरीजों से मिले लंग्स को ही ट्रांसप्लांट किया गया। अगर भारत में भी कनाडा की तर्ज पर हेल्थ कार्ड लेने के लिए अंगदान की सहमति देना अनिवार्य कर दिया जाय तो लंग्स, हार्ट, किडनी, लीवर आदि का ट्रांसप्लांट ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा और इससे देश में हर वर्ष हजारों लांगों की जान बचायी जा सकती है।
गढ़वा। आपरेशन क्लीन के तहत गढ़वा पुलिस ने छापामारी कर हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन एवं 5450 रुपये नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर शहर के सोनपुरवा मोहल्ला निवासी महावीर गौड़ का पुत्र दिलीप कुमार गौड़ को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसडीपीओ अवध यादव ने शुक्रवार को गढ़वा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। बताया कि उन्हें शहर के सोनपुरवा मुहल्ला के कुर्बान गली में दिलीप गौड़ को अपने सहयोगियों के साथ उत्तेजक नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई। इस दौरान दिलीप के जेब से 13 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। साथ ही हेरोइन बेचकर कर रखे हुए 5450 रुपये नगद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत बाजार में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए है। एसडीपीओ ने बताया कि हेरोइन के नशा करके नई उम्र के बच्चे अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि छापामारी टीम में उनके साथ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सदानंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, संदीप पांडेय, राकेश राम, श्यामनंद गुप्ता आदि शामिल थे।
मेदिनीनगर। महापौर अरुणा शंकर ने शुक्रवार को खुशी जाहिर करते हुए बताया की जब मैं एवं उपमहापौर अपने चुनाव के क्रम में घर-घर जा रही थी, उस वक्त मैंने कई घरों में नाली का पानी सप्लाई में आते देखा है और रातों में महिलाओं को छुप-छुप कर गर्मी के दिनों में दूर-दूर से पानी लाते देखा था। उसी वक्त मैंने एवं उपमहापौर ने सर्वप्रथम चुनाव जीतने के बाद घर-घर शुद्ध पानी जन-जन तक देने का संकल्प लिया था, जो सपना अब पूरा होने जा रहा है l महापौर ने बताया, मैं एवं उपमहापौर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर इस समस्या को रखी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया था। परंतु यह योजना बाद में लंबित हो गई थी, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई l महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल लागत लगभग 180 करोड़ रुपए होगा, जिसमें 70% राशि एशियन डेवलपमेंट बैंक दे रहा है और 30% राशि झारखंड सरकार। जिसके लिए महापौर ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी l महापौर ने बताया इस योजना का क्रियान्वयन judco से कराएगा, जिसकी निविदा अगले माह अगस्त में निकाल दी जाएगीl महापौर ने निगम के इस महत्वकांक्षी योजना को पूरा करने में सांसद बीडी राम के सहयोग के लिए पूरे निगम क्षेत्र की ओर से बधाई दी l
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। एयरपोर्ट डीसी का चेंबर जलकर खाक हो गया। एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। एयरपोर्ट के ही एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बस जो फाइलें टेबल पर सामने में रखी हुई थी वही जलीं हैं। वह फाइलें उतनी महत्वपूर्ण नहीं बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आगलगी की घटना हुई है। अधिकारी ने बताया कि 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। एयरपोर्ट निदेशक ने बड़े नुकसान की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। एक दो फाइलें और कुछ कागजात ही जले हैं। आग की घटना में एयरपोर्ट डीसी का चेंबर जलकर राख हो गया है।
मेदिनीनगर। सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को लोकसभा में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नीलगायों के द्वारा बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद करने के कारण किसानों की कठिनाइयों से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण मामले को उठाया। श्री राम ने कहा कि पलामू और गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों यथा विश्रामपुर, केतात, पांडू, नावा बाजार, मेदिनीनगर, पाटन, छतरपुर, कांडी, मझिआंव, रामगढ़ सहित अन्य प्रखंड के किसानों की खेती अरहर, मक्का तिलहन एवं सब्जी के फसलों को नीलगायों के द्वारा बड़े पैमाने पर बर्बाद किया गया है। किसानों की फसल बर्बाद होने से वे कर्ज में डूब चुके हैं, ऐसा प्रतिवर्ष हो रहा है। किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा एक टीम का गठन कर नुकसान हुई फसलों का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाय, जिससे उनकी आर्थिक क्षति की कुछ हद तक भरपाई हो सके। सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से माननीय मंत्री वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से अनुरोध है कि नीलगाय के द्वारा बर्बाद हुयी फसलों का किसानों को मुआवजा दी जाये।
नावा बाजार पलामू। प्रखंड क्षेत्र के कुंम्भी कला पंचायत क्षेत्र टाटी पत्थर गांव में विगत आठ माह से जल नल योजना केतहत खराब जल मीनार खराब पड़ा है। जबकि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है और इसके बावजूद भी जर मीनार आठ माह से खराब है। जबकि इस टोला में लगभग 30 से 35 घरो के साथ डेढ़ सौ लोगों की आबादी रहने के बावजूद भी इस टोला पर शुद्ध पानी पीने के लिए तरस रहे हैं आदीवासी। गांव में दो चपाकल से सभी लोगों का पेयास बुझता है लेकिन वह चपाकल दूर है। एक चपाकल में जल नल मीनार लग जाने से मात्र एक ही चपानल चालू है। ग्रामीणों ने पानी के समस्या को लेकर भावी मुखिया प्रत्याशी सह युवा समाज सेवी सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की जानकारी दी और सिंह ने सूचना मिलते ही टाटी पत्थर गांव पहुंचे और खराब जलमीनार का संज्ञान लिया। मौके पर भावी मुखिया प्रत्याशी छोटू सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द ही जल मीनार को चालू कराया जायेगा। ताकि यहां के जनता को शुद्ध पानी मिल सके। मौके पर हिरालाल पासवान, सुरेंद्र साव, कईल साव, अशोक साव, पवन साव, अनिल कुमार, उपेंद्र साव, बिरेंद्र राम पप्पु साव, सोनू साव, शंभु साव, अमेरिका राम, उमेश राम, नंदु साव, असर्फी साव, राधेश्याम साव, ब्रजेश राम, संजय साव, मंजय साव, बबलु राम उपस्थित थे।
मेदिनीनगर। पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कोविड-19 संक्रमण काल में उत्पन्न परिस्थितियों एवं वन महोत्सव के महत्व के मद्देनजर पलामू प्रमंडल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने प्रमंडल क्षेत्र के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में कम-से-कम 5-5 पौधा लगाने का निर्देश संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में 5-5 पौधे लगने से पर्यावरण संरक्षण पर बड़ा काम हो सकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के जन्मदिन पर भी पौधा लगाने पर बल देते हुए कहा कि इससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता आएगी और पौधों की देखभाल में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने आमजनों से भी पौधरोपण के लिए अपील करते हुए कहा है कि अधिकाधिक पौधरोपण से पलामू प्रमंडल को हरा भरा बनाने में मदद मिलेगा और पर्यावरण संकट दूर होगी। उन्होंने कहा है कि फल-फूल, तरह-तरह की जड़ी बूटियां, औषधि ईश्वर द्वारा पर्यावरण के माध्यम से हमें उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन विडंबना है कि हम मनुष्य ही पर्यावरण की सार्थकता को नहीं समझते और उसके प्रति जागरूक नहीं होते हैं। जिसकी खामियाजा हमें भुगतनी पड़ती है। पर्यावरण का संरक्षण सबसे ज्यादा मनुष्य ही कर सकता है, लेकिन मनुष्य ही ऐसा जीव है, जो पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान भी पहुंचाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्परता दिखानी होगी। आयुक्त ने कहा कि अपने परिवारजनों एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को पौधे के महत्व के बारे में बताएं, ताकि वह अपने जीवन काल में पेड़-पौधे व प्रकृति के संरक्षण करने के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाने को स्वभाव में अंगिकृत करने से पौधे के प्रति लगाव बढ़ेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse