गुमला। बिचौलियों ने विधवा पेंशन और राशन कार्ड बनाने के नाम से एक गरीब महिला से पैसे लिए महीनों तक घुमाया लेकिन अब तक उसका राशन कार्ड नहीं बना। जिसको लेकर मिशन बदलाव के सदस्यों ने उपायुक्त से जल्द गरीब महिला कर राशन कार्ड व विधवा पेंशन बनाने की मांग की। जानकारी के अनुसार विधवा पेंशन और राशनकार्ड बनाने को लेकर विधवा आशा देवी नामक महिला कार्यालयों दौड़ लगा कर थक चुकी थी। उसके बाद बिचौलियों ने उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाते देखकर कार्ड बनाने के नाम से 500 रुपये लिए, फिर भी अभी तक उनका कार्ड नहीं बन पाया हर। मिशन बदलाव का गांव चलो गांव बदलो अभियान के तहत जितेंद्र गोप के नेतृत्व में टीम नगर सिसई पहुंची थीह्ण वहां पहुँचने के बाद विधवा आशा देवी के समस्याएं से रूबरू सदस्य हुए थे। आशा देवी ने बताया कि पिछले दो सालों से वे विधवा पेंशन और राशन कार्ड के लिये कार्यालय का चक्कर लगा चुकी है। लेकिन फॉर्म भर कर जमा करने के बाद भी प्रखंड कार्यालय के द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है। आशा देवी ने बताया कि जीविकोपार्जन का भी कोई संसाधन नहीं है। मिशन बदलाव के जितेंद गोप ने समस्या को लेकर प्रखंड विकास पधिकारी को कॉल किया लेकिन बात नहीं हो पाई। उसके बाद विधवा की समस्याओं को मिशन बदलाव ट्वीटर टीम के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने निवेदन किया कि मामलों को ध्यानपूर्वक देखते हुए जल्द से जल्द मदद की अपील की।
घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित केला बागान के संचालक कृषि बैज्ञानिक लोकेश पुत्तास्वामी व सहयोगी एम देवा वासु की हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर सोमवार की रात्रि कर दी। घटना की जानकारी घाघरा पुलिस को मिलते ही इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल और थाना प्रभारी आकाश कुमार पांडेय, एसआई कौशलेंद्र कुमार, प्रवीण महतो, एएसआई नागमणि सिंह दल बल के घटना घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस हर पहलू पर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार कर्नाटक मैसूर जिला निवासी लोकेश पुत्तास्वामी 2011 में घाघरा आकर केला बागान में आधुनिक तरीके से खेती बाड़ी का काम कर रहा था। बीते 3 महीने पूर्व अपने सहयोगी के रुप में अपने गांव से ही एम देवा दासु नामक युवक को मछली पालन हेतु बुलाया था। उक्त दोनों केला बागान स्थित घर में ही रहते थे। वही मंगलवार की सुबह जब आॅटो ड्राइवर खीरा ले जाने के लिए केला बागान आया, तो देखा कि घर के बाहर एम देवा दासु का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद घाघरा थाना प्रभारी को सूचना दी गयी। जिसके बाद इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल थानेदार आकाश कुमार पांडे दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि लोकेश का भी शव कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ा है। घटनास्थल पहुंच इंस्पेक्टर व थानेदार हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं। वही लोकेश की एक पैशन प्रो बाइक भी गायब मिली। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने कहा शिवकुमार भगत के केला बागान में कर्नाटक के मैसूर जिला निवासी लोकेश पुत्तास्वामी व उसके सहयोगी एम देवा दासु की हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से कर दी है। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द हत्यारों का पता चल जायेगा। सभी सलाखों के पीछे होंगे। वहीं एक बाइक भी लोहरदगा जिला के सेन्हा क्षेत्र में जली पायी गयी है। संभावना है कि उक्त गायब बाइक लोकेश की ही है। हालांकि इसपर भी जांच की जा रही है। 2011 में लोकेश पुत्तास्वामी जिओ मैक्स कंपनी में फार्मिंग का काम करने घाघरा आए थे, पर किसी कारणवश कंपनी पूर्ण रूप से स्थापित नहीं हो सकी और कंपनी के सभी लोग वापस लौट गये। इसी दौरान लोकेश ने निर्णय लिया कि मैं वापस नहीं जाऊंगा। इसी जमीन पर खेती करूंगा। इसके बाद से लोकेश घाघरा में ही रुक गया और आधुनिक तरीके से खेती करने लगा। लोकेश कृषि साइंटिस्ट भी है। घाघरा प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूसरे जिला से आकर किसान लोकेश की खेती का अवलोकन कर खेती करने का तरीका पूछते थे। निस्वार्थ भाव से लोकेश सभी किसानों को खेती का आधुनिक तरीका बड़े ही सरल माध्यम से बताता था। लोकेश की खेती से प्रभावित होकर सैकड़ों युवा किसान बड़े पैमाने पर खेती करना शुरू कर दिए हैं। अब लोकेश की हत्या के बाद सभी युवा किसानों का मनोबल टूट चुका है। लोकेश की हत्या की खबर सुनते ही बीडीओ विष्णुदेव कच्छप व सीओ धनंजय पाठक घटनास्थल पहुंच गहरा शोक प्रकट किया। बीडीओ ने कहा, हम सभी आए दिन लोकेश की खेती का अवलोकन करते थे और इनसे खेती का तरीका सीख कर गांव में जाकर किसानों को बताते थे। इनकी मौत से कृषि जगत को भारी क्षति हुई है। पुलिस फोरेंसिक जांच टीम का सहयोग ले रही है। इस बाबत हत्या स्थल के कई जगहों पर पैर के निशान और सैंपल ली है। समाचार लिखे जाने तक दोनों व्यक्तियों की हत्या के कारणों का कोई पता नहीं चला सका था। हालांकि लोकेश का व्यवहार काफी सरल और सूझबूझ वाला बताया गया, जिससे लोग यह भी कहते नजर आए कि लोकेश की किसी से लड़ाई नहीं हो सकती। वह बहुत ही सीधा साधा व्यक्ति था।
चतरा। राज्य के माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी ने Study4Goals तथा स्पर्धा प्रकाशन से संयुक्त प्रयास से वस्तुनिष्ठ झारखंड करंट अफेयर पुस्तक का विमोचन किया। मौके पर इस पुस्तक को तैयारी करने वाली टीम Study4Goals के शिक्षकगण मौजूद थे। यह पुस्तक को तैयारी करने वाले टीम में अधिकांशत: सदस्य माननीय मंत्री जी के चतरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। यह पुस्तक झारखंड के सभी प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी करने में सभी छात्र-छात्राओं सहयोग मिलेगा। एवं झारखंड के सभी बुकस्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
मेदिनीनगर। रेहला थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित मिनी सेंट्रल बैंक में अज्ञात अपराध कर्मियों ने 16 अगस्त को लूट की घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो गए थे। इस मामले में सीएसपी बैंक के संचालक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने डीएसपी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। एसपी के निर्देश के आलोक में डीएसपी सुरजीत कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने राहुल कुमार पिता विनोद राम ग्राम कुडवा थाना पाटन को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार की। इसके बाद इससे पूछताछ के क्रम में इसके निशानदेही पर पवन शर्मा पिता दशरथ शर्मा ग्राम खरौंघा थाना कांडी गढ़वा ,संजय कुमार चौधरी पिता विमल चौधरी ग्राम भीखही थाना डंडा एवं रवि पासवान पिता इंद्रदेव पासवान ग्राम मेढना दोनों गढ़वा जिला के रहने वाले को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से बैंक के लूटी हुई राशि 6140 दो मोबाइल, दो मोटरसाइकिल ,दो देसी कट्टा ,दो गोली बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस लूट कांड का मास्टरमाइंड पवन शर्मा है जिसने लोगों को मोटरसाइकिल एवं हथियार उपलब्ध कराया। बैंक से 75000 रुपए लूटी गई थी। जिसमें सबसे ज्यादा राशि पवन शर्मा के पास गया। उसने अपने साथियों को बताया कि इसमें मेरा हिसा ज्यादा होगा क्योंकि हम हथियार व मोटरसाइकिल उपलब्ध कराए हैं । एसपी ने बताया कि इन लुटेरो को बैंक लूटने के बाद अगला निशाना नगर उंटारी के एक जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम देना था। उन्होंने बताया कि यही गिरोह 28 अक्टूबर 2020 को केतार बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रेस वार्ता में डीएसपी सुरजीत कुमार ,इंस्पेक्टर राजबल्लभ पासवान ,थाना प्रभारी नेमधारी रजक ,गौतम कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
मेदिनीनगर। छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार छोटी बड़ी वाहनों की चोरी होती रही है। जिस कारण लोगों में दहशत कायम थी । वहीं दूसरी ओर पुलिस की विफलता पर लोगों में नाराजगी व्याप्त थी। इस अनुमंडल क्षेत्र में अंतरराजीय वाहन लुटेरा गिरोह काफी सक्रिय था। जो चार पहिया वाहन को लूट कर बाहर ले जाते थे इस घटना से पुलिस भी काफी परेशान थी। अंतर राजीय वाहन लुटेरा गिरोह का उद्भेदन पुलिस ने की है। इस मामले में चोरी के वाहन समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में यह चोर गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था । जो हरिहरगंज, पिपरा, एवं छतरपुर थाना क्षेत्र में वाहन लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त थी की वाहन लुटेरा गिरोह छतरपुर एवं हरिहरगंज थाना क्षेत्र में भ्रमण शील है ।इस आधार पर दोनों थाना के पुलिस को सघन वाहन चेकिंग अभियान में लगाया गया। जो कि छतरपुर थाना क्षेत्र के जपला मोड़ के समीप तलाशी अभियान में लुटेरा गिरोह के कुछ लोगों को एक स्कॉर्पियो के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो इसमें हिरासत में लिए गए युवकों ने अपना अपना अपराध कबूलना शुरू कर दिया । एस पी श्री सिन्हा ने बताया कि स्कॉर्पियो, 2 पिकअप भैन, 9 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी 9 लोग बिहार राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसमें प्रकाश कुमार पिता उपेंद्र पासवान ग्राम सुंदरगंज थाना ऋषिअप ,पंकज सिंह पिता शशि रंजन सिंह ग्राम भोला बिगहा थाना मुफ्फसिल, गौतम कुमार पिता रविंद्र सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज, अंकुश सिंह पिता सुधीर कुमार सिंह ग्राम गोठानी रफीगंज ,सोनू सिंह पिता मनोज सिंह ग्राम सरैया थाना गोह, सत्यम सिंह पिता मिथिलेश सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज, शुभम कुमार पिता ललन सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज, अशोक कुमार सिंह पिता सुदर्शन सिंह ग्राम गोठानी थाना रफीगंज ,भोला पासवान पिता राजकुमार पासवान थाना डेहरी आॅन सोन के रहने वाले हैं। जबकि इसका मुख्य सरगना अमित कुमार शर्मा फरार है। एसपी ने बताया कि यह सभी लुटेरे बिना हथियार के ही भय दिखाएं वाहन को लूटते थे। इस कांड का उद्भेदन करने में पुलिस इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा ,थाना प्रभारी शेखर कुमार ,अशोक कुमार सिंह ,चांद टूडू ,विकास कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, सुनील यादव शामिल थे।
रांची। झारखंड खनिज संपदाओं से भरपूर होने के बावजूद एक कृषि प्रधान राज्य है। लेकिन यहां के किसानों की स्थिति दयनीय है। बावजूद सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। किसानोें के लाभकारी मूल्यों को लेकर भारतीय किसान संघ राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। उक्त बातें भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह भारतीय एग्रो इकोनॉमिक्स के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने कही। वे शनिवार को बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन के रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। बैठक में भारतीय किसान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय सिंह, उपाध्यक्ष मनधीरन महतो, मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता, प्रकाश कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री रंजन कुमार मिश्र, मत्स्य प्रमुख मनोज साहू, युवा प्रमुख दीपक उरांव शामिल थे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ की प्रबंध समिति बैठक सोनीपत हरियाणा में हुई थी, जिसमें देशभर के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य 36 प्रांतों की अध्यक्ष महामंत्री संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष ने भाग लिया था। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रख दो दिवस के गहन मंथन के बाद निर्णय लेते हुए घोषणा की कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिलने से गरीब किसान और गरीब और कर्जदार होता जा रहा है। उनके बच्चों का जीवन अंधकारमय एवं स्वयं का जीवन नारकीय होता जा रहा है। सरकार अपने ढंग से मदद का प्रयास करती है परंतु क्षणिक सांत्वना से किसानों की दशा को सुधारना असंभव है। परेशान किसान मात्र इतनी मांग कर रहा है कि उसे उसकी लागत एवं उस पर जो भी लाभ स्वरूप देना चाहे देना शुरू करिए। नहीं तो बेरोजगारी के इस माहौल में अब वह अकेला नहीं परिवार के साथ आत्महत्या को अग्रसर होने लगा है। आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और बढ़ने वाली है। इसका अनुमान सरकारी मुलाजिम और राजनेता नहीं लगा सकते सरकार कुछ फसलों का समर्थन मूल्य घोषित कर अपने दायित्व से बच नहीं सकती सब जान चुके हैं कि यह समर्थन मूल्य मात्र छलावा है। गरीब किसान को बाजार के भरोसे छोड़ना ही नहीं बल्कि उसकी उपज के मूल्यों पर सरकार द्वारा नियंत्रण रखना जानबूझकर उसका मनुष्य जीवन बर्बाद करने जैसा है पापकर्म नहीं तो और क्या है? समर्थन मूल्य की घोषणा मात्र का भी क्या अर्थ रह जाता है जब उस मूल्य पर बिक नहीं सकता अत: 1. किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दें। 2. एक बार घोषित मूल्य के बाद उसके अनाज में होने वाली महंगाई का भुगतान के समय समायोजन कर महंगाई के अनुपात में वास्तविक मूल्य चुकायें। 3. घोषित मूल्य पर किसान की उपज का बेचान भी हो फिर चाहे मंडी में चाहे बाहर और चाहे सरकार खरीदे लेकिन घोषित मूल्य से कम पर विक्रय को अपराध माना जाएगा। यह भी समझना मुश्किल नहीं है, यह सब केवल और केवल तभी संभव है, जब इस बाबत कठोर कानून बनेगा इसलिए सरकार लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून लेकर आएं अन्यथा भारतीय किसान संघ प्राइवेट बिल के माध्यम से संसद में कानून बनाने की प्रक्रिया आरंभ करेगा। भारत का किसान अपने राष्ट्रीय दायित्व को भली भांति समझता है। इसलिए सरकार को आगाह करता है कि आगामी 31 अगस्त 2021 तक केंद्र सरकार इस बाबत सकारात्मक प्रयास करें आश्वस्त करें घोषणा करें अन्यथा 8 सितंबर 2021 को देश भर जिला केंद्रों पर एक दिवसीय धरने के साथ भारतीय किसान संघ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा करेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाये जा रहे सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शनिवार को श्री राधेश्वर धाम मंदिर, तेनुघाट एरिया - 3, प्रखंड - गोमिया, जिला - बोकारो में श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा बोकारो एवं शाखा रांची के संयुक्त आयोजन में आम, कटहल, बेल, काजू, अमरूद, सरीफा, आंवला, अनार इत्यादि के 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर जी के पूजन के साथ हुआ। उसके बाद श्री राधेश्वर धाम मंदिर के लगभग आठ एकड़ के परिसर में 100 पौधों का रोपण बोकारो एवं रांची शाखा के सदस्यों ने किया। रोपण के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच करीब 50 पौधे भी बांटे गये। कार्यक्रम के कुशल आयोजन में श्री विभूति शंकर सहाय एवं कामोद यादव के नेतृत्व में समूह शाखा बोकारो के उपाध्यक्ष - जुगल सोनी, मंत्री - सुरेश सिंह, सुरेश गिरी, अशोक यादव, नंदन चौहान, चेतलाल महतो, विनय कुमार गुप्ता, दिलीप यादव इत्यादि के साथ अन्य सदस्य शामिल हुए। समूह शाखा रांची की ओर से शाखा उपाध्यक्ष - विभूति शंकर सहाय, मंत्री - राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, हेमंत नाथ शाह देव, नवल किशोर सिंह, शंभू शरण षाड़ंगी, विक्रम नाथ शाह देव, सर्वेश्वर नाथ शाह देव, सौरभ चौधरी के साथ शाखा के लगभग 18 सदस्यगण कार्यक्रम में शामिल हुए। कृष्ण कल्याण परिषद - राधेश्वर धाम मंदिर के सदस्यगण हेमलाल गोप, भीम लाल यादव, सुख लाल यादव, देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस को गुरुवार रात्रि बड़ी सफलता हाथ लगी जब एसएसी दस्ता के वरीय कमांडर व 25 लाख के इनामी नक्सली प्रदुमण शर्मा को टीम गठित कर चौपारण के ग्राम कोठो से धर दबोचा गया। इस संबंध में हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चौथे ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पे्रस वार्ता में उन्होने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के कमांडर प्रदुमण शर्मा अपने दस्ते के साथ चौपारण थाना के ग्राम कोठो क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक निगम प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। इस टीम में सीआरपीएफ के अजीत कुमार, सहायक समादेष्टा दुर्गेंश कुमार, सीआरपीएफ के मनोज कु मार, एसडीपीओ बरही नजीर अख्तर, पु.नि. रोहित कुमार सिंह, थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, सहदेव मुंडा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इस टीम के द्वारा सर्च अभियान निकाला गया। सर्च अभियान के दौरान गुरूवार शाम को डुमर पहाड़ से दो लोग उतरते दिखाई दिये। पुलिस को देख वे दोनों भागने लगे जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम प्रदुमण शर्मा उर्फ कुंदन, उर्फ साकेत उर्फ लुलहा पिता स्व. ठाकुर आनंद शर्मा उर्फ आनंदी सिंह, ग्राम रूसतमपूर, थाना हुलासगंज जिला जहानाबाद बताया। उल्लेखनिय है कि प्रदुमण शर्मा बीजे एसएसी का प्रमुख सदस्य है एवं मगध जोन का सबसे महत्वपुर्ण कमांडर है। वर्ष 1996 से माओवादी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत है। मगध जोन के विभिन्न कांडो में इसी संलिप्तता रही है। साथ ही बिहार व झारखंड में 90 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रदुमण पर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख व बिहार सराकर द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित है। एस पी ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी से पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। इससे नक्सिलयों का मनोबल गिरेगा व इनका आर्थिक तंत्र भी कमजोर होगा। पुलिस नक्सिलयों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse