झारखंड

View All
Published / 2021-09-16 10:23:09
दुमका : ACB ने जामताड़ा से होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को 3000 रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

दुमका। झारखण्ड के दुमका एसीबी की टीम ने एक घूसखोर मुंसी को घूस लेते गिरफ्तार किया है।बताया गया कि होमगार्ड के एक जवान से घूस ले रहे थे। परिवादी अमिर खान, उम्र- 27 वर्ष, पेठ-तजामुल खान, ग्रा - विक्रमपुर, पो- सटकी, थाना- बागडेहरी, जिला- जामताड़ा ने लिखित आवेदन देकर सूचित किया कि आवेदक झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, जामताड़ा के जवान है। ये जब ड्यूटी लेने के लिए झारखण्ड गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय, जामताड़ा गये तो वहां कार्यालय कर्मी (मुन्शी) मनोज कुमार पाण्डेय कमान देने के नाम पर 3,000 रुपये घूस मांग रहे हैं। आवेदक घूस नहीं देना चाहता था। सत्यापन के दौरान मनोज पाण्डेय, गृहरक्षक (मुन्शी), गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय, जामताड़ा के द्वारा 3,000/- रूपये रिश्वत मांगने की बात सामने आई।आरोपी मनोज कु० पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 16.09.2021 को वादी अमिर खान से 3,000/- (तीन हजार रूपये मांगा गया था। परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर अ०नि० ब्यूरो दुमका थाना कांड सं0- 03 / 2021 दिनांक 15.09.2021 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कु० पाण्डेय, पे० बजरंग पाण्डेय, ग्रा० आशनबेडीया, पो- धसनियाँ, प्रखण्ड- फतेहपुर जिला- जामताड़ा वर्तमान गृहरक्षक (मुन्शी) झारखण्ड गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय, जामताड़ा को 3,000/- (तीन हजार रूपये घूस लेते हुये भ्र०नि० ब्यूरो, दुमका टीम द्वारा आज दिनांक 16.09.2021 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात् अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Published / 2021-09-15 15:03:57
48 घंटे की लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 17 से मौसम में सुधार की उम्मीद

रांची। झारखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जिलों में लगातार तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है और जलजमाव की स्थिति बन गई है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है जिस वजह से झारखंड के उत्तर पश्चिमी दक्षिणी भाग और मध्य हिस्से में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में 15 से 17 सितंबर तक बारिश होने के आसार हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि आज से (15 सितंबर) से चक्रवात का असर कम हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी जो डीप डिप्रेशन बना हुआ है वह कमजोर डिप्रेशन में तब्दील हो रहा है जो उत्तरी छत्तीसगढ़ में स्थित है। उनके मुताबिक अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से आगे बढ़कर इसके कमजोर होने की संभावना है। अभिषेद आनंद के अनुसार चाईबासा और सिमडेगा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं राज्य के कई जिलों में वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दवाब के कारण 1 जून से लेकर 14 सितंबर तक रांची जिले में 1003.3 एमएम बारिश हुई है जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में बारिश 970 एमएम बारिश होती है। पूरे झारखंड की बात करें तो एक जून से अब तक 867.5 एमएम बारिश हुई है जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 944.5 मिमी होती है।

Published / 2021-09-15 15:01:48
भारत के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने देश को दिया एक नया रूप : रामजी यादव

रांची। वाईवीएन विश्वविद्यालय सभागार में हर्षोल्लास के साथ अभियंता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाईवीएन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु अभियंत्रण विभाग के छात्र एवं छात्राएं एवं शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाईवीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव ने केक काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामजी यादव ने बताया कि भारत के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजीनियरों में से एक थे। उन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और देश को एक नया रूप दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है, जिसे शायद ही कोई भुला पाए। देशभर में बने कई नदियों के बांध और पुल को कामयाब बनाने के पीछे विश्वेश्वरय्या का बहुत बड़ा हाथ है। उन्हीं की वजह से देश में पानी की समस्या दूर हुई थी। वाईवीएन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एस पी यादव ने बताया कि अभियंता दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं मनाया जाता बल्कि कई अन्य देशों में भी यह दिवस मनाया जाता है। जैसे कि- अर्जेंटीना में 16 जून को, बांग्लादेश में सात मई को, इटली में 15 जून को, तुर्की में पांच दिसंबर को, ईरान में 24 फरवरी को, बेल्जियम में 20 मार्च को और रोमानिया में 14 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, यह दिवस दुनियाभर के इंजीनियरों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है, ताकि वो देश-दुनिया को अपने हुनर की बदौलत तरक्की की नई राह पर ले जाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रोफेसर संजय तिवारी ने कहा इस दिन भारतीय अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के आदर्शों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपने कार्य-कलापों का आत्म विमोचन करते हैं और अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीईओ ई दीपक कुमार, ई कौशल किशोर, ई रितेश कुमार निराला, ई कृष्ण मुरारी, ई विनीता कुमारी आदि को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी वाईवीएन विश्वविद्यालय, रांची के उप कुलसचिव संजय तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Published / 2021-09-15 06:57:51
रामगढ़ : बस-कार की टक्कर में 5 लोग जिंदा जले

रामगढ़। रामगढ़ बोकारो मार्ग एनएच 23 लारी पनशाला पुल के समीप बस व कार की भीषण टक्कर से वाहनों में आग लग गयी जिसमे 5 लोगों की जलकर मौत हो गयी। बताया जाता है कि बुधवार कि सुबह रामगढ़ की ओर जा रही बस के सामने से अचानक आ रही एक कार वैगनआर से भिड़ंत हो गई जिसमें कार 70% बस के अंदर समा गया। आस-पास के लोगों को कुछ पता चलने से पहले ही वाहनों में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षणों में है दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए। इसी क्रम में वाहनों में सवार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दी गई जिसके बाद रजरप्पा थाना फौरन ही मौके पर पहुंचकर दमकल को हादसे की सूचना दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर बेकाबू आग पर काबू करने में जुट गई। कुछ ही देर में दमकल ने गाड़ियों की आग को बुझा दिया है। मौके पर जिला के कई पदाधिकारी पहुंचे जिन्होंने हादसे का जायजा लिया। इस पूरे हादसे की मौके पर पहुंचे कई पदाधिकारी जांच कर रहे हैं।

Published / 2021-09-14 12:08:06
झारखंड कांग्रेस में एक्टिव कृतिका त्रिपाठी की फैमिली का शुरू से रहा है राजनीति से जुड़ाव

मेदिनीनगर। अपनी लगन, कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता व राजनीतिक परिपक्वता की बदौलत छत्तीसगढ़ से झारखंड में राजनीति की स्ट्रीम में कदम रखने वाली युवा नेत्री कृतिका त्रिपाठी राज्य की राजधानी रांची में इन दिनों एक्टिव हैं। कृतिका का झारखंड के पलामू से खासा जुड़ाव भी है, जिसकी राजनीतिक कार्यकुशलता के ढेरों प्रशंसक हैं। क्योंकि राज्य की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले पलामू मुख्यालय की एक छोर पर स्थित सिंगरा जहां कृतिका का ननिहाल है, वहीं छत्तीसगढ़ में राजनीतिक अनुभव, परिपक्वता, पराक्रम और प्रदर्शन की बदौलत अपनी छवि गढ़ चुकी युवा नेत्री अब रजवाडीह की बहू भी बन चुकी है। रजवाडीह निवासी सह पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर के संभ्रांत त्रिपाठी खानदान की बहू कृतिका को झारखंड की राजनीति में बड़ा कद मिलने का मौका आया, तो लाजिमी है परिवार समेत पलामू के सामाजिक-राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा भी खूब है। यह इसलिए भी है कि जब पलामू जिले के रजवाडीह निवासी स्व श्याम बिहारी त्रिपाठी के पोते और स्व गजेंद्रनाथ त्रिपाठी के एडवोकेट पुत्र प्रशांत त्रिपाठी (जो शहर के त्रिपाठी इंटरनेशनल होटल और रांची में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक हैं) से कृतिका की शादी हुई, तभी से उन्होंने झारखंड कांग्रेस की सदस्यता लेकर यहीं से राजनीतिक पारी शुरू कर दी। कृतिका के ससुर एडवोकेट स्व गजेंद्रनाथ त्रिपाठी का रजवाडीह में बीएड कॉलेज, डालटनगंज में त्रिपाठी मेंशन सहित रांची में कई प्रतिष्ठान हैं, जिसका संचालन कृतिका के पति प्रशांत त्रिपाठी खुद करते हैं। प्रशांत के बड़े दादा जाने माने अधिवक्ता स्व सचिदानंद त्रिपाठी एकीकृत बिहार विधानसभा में डालटनगंज से विधायक थे एवं अपने दादा स्व श्यामबिहारी त्रिपाठी एक सफल व्यवसायी। एक दादा एडवोकेट स्व प्रेमचंद त्रिपाठी बार काउंसिल रांची के चेयरमैन थे, तो एक दादा एडवोकेट स्व रामधारी त्रिपाठी के नाम पर रजवाडीह हाई स्कूल है। पलामू समेत झारखंड में इतने संभ्रांत और लगभग हर क्षेत्र में अपनी पहुंच और पकड़ रखने वाले त्रिपाठी परिवार की बहू कृतिका को परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जिसके सान्निध्य में रहकर ही एक सशक्त महिला नेत्री के रूप में झारखंड की राजनीति में कृतिका ने हस्तक्षेप शुरू कर दिया है।

Published / 2021-09-13 16:54:27
मूर्ति विसर्जन में शामिल लगभग 1 दर्जन लोगों को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा, आधा दर्जन की हालत गंभीर

रामगढ़। शहर के झंडा चौक मोड़ पर होटल मनोहर के सामने एक असंतुलित स्कॉर्पियो वाहन ने रामगढ़ युवा संघ के गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में जा रहे कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे कि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसमें आधा दर्जन से अधिक जुलूस में शामिल लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है। इस घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पुलिस का भारी विरोध कर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव पूर्ण माहौल बन गया है। रामगढ़ थाना के नए प्रभारी रोहित कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस कर्मी आक्रोशित लोगों को समझा रहे हैं। घटना रात 9 बजे के लगभग की है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ युवा संघ का गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस झंडा चौक होते थाना चौक की ओर जा रहा था। इसी क्रम में होटल मनोहर के निकट एक स्कार्पियो चालक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपने चपेट में ले लिया। गणेश प्रतिमा जुलूस में शामिल लोगों पर स्कॉर्पियो के चढ़ने के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है। स्थानीय लोग रामगढ़ पुलिस की कार्य पद्धति की जोरदार विरोध कर रहे हैं। नाराज लोगों का कहना है कि जब गणेश प्रतिमा की विसर्जन जुलूस जा रही है तो बड़े वाहनों को कैसे रास्ते में आने दिया गया। घटना में कौन-कौन लोग घायल हुए हैं इसकी अभी तक पता नहीं चल पाई है। हालांकि अपुष्ट खबरों के अनुसार आशीष विश्वकर्मा नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं कई लोगों को अपनी चपेट में लेने के बावजूद स्कोर्पियो वाहन चला रहा ड्राइवर वाहन को लेकर भागने में सफल रहा है।

Published / 2021-09-13 14:33:25
धनबाद के नीरज हत्याकांड का खुलासा : हत्यारोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त वाहन भी जब्त

धनबाद। कतरास नीरज तिवारी हत्याकांड का खुलासा एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी के अलावे बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू बरवाडा डीएसपी एएसपी कतरास थाना प्रभारी कतरास थाना के चंदन कुमार भैया। एसएसपी ने कहा कि याह कांड वादी पंकज तिवारी जो नीरज तिवारी के भाई हैं। भगत मोहल्ला कतरास धनबाद के लिखित आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने कांड अंकित कर 258/ 2021 धारा 307 302 120 बी /34 भादवि की धारा के आधार पर कांड अंकित किया गया, जिसमें प्राथमिक अभियुक्त रौनक गुप्ता रोहित गुप्ता राजस्थानी धर्मशाला के पीछे दोनों थाना कतरास के रहने वाले के विरुद्ध एकमत होकर षड्यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप प्रतिवेदन कराया गया था। कांड में तकनीकी अनुसंधान में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय नगर /ग्रामीण धनबाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तारी हुई है : रौनक गुप्ता, दिलीप यादव, गणेश गुप्ता, सुजल गुप्ता, प्रिंस स्वर्णकार, प्रियरंजन। इस कांड में घटना के समय प्रयुक्त काला रंग का पल्सर जेएच 10 बीजेड --81 25 एक उजाला रंग का स्कॉर्पियो जेएच 10 बीजे --3987 हीरो कंपनी का पैशन प्रो मोटरसाइकिल बिना नंबर का रूल दार कागज पर दुकान में कपड़ा खरीदने का पुर्जा दो देसी कट्टा 3 -8 एमएम का जिंदा कारतूस 7.65 बोर का कंट्री मेड पिस्टल 5 मोबाइल अभियुक्तों के पास से जब्त किए गए हैं अनुसंधान में और कई आयुक्तों की गिरफ्तारी बाकी है एसएसपी ने कहा कि एसआईटी गठित कर कांड का उद्भेदन किया गया। टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Published / 2021-09-13 14:31:37
गुमला : पीएलएफआई का सदस्य बताकर पिता से ही मांगी लेवी

सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के महुआ डिपा गांव निवासी प्रदीप साहू ने स्वयं के अपहरण होने की बात अपने पिता मेघनाथ साहू से कर पीएलएफआई उग्रवादी सदस्य बता कर तीन लाख रूपया की फिरौती की मांग करने का मामला प्रकाश में आया। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मेघनाथ साहू ने बीते रविवार को थाना में एक लिखित आवेदन दिया कि मेरा पुत्र प्रदीप साहू को किसी ने अपराहण कर लिया है। मेघना साहू के फोन नंबर पर 9508098172 नंबर से फोन आया कि हम पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के सदस्यों आपके पुत्र प्रदीप साहू का अपराहणकिया हूं । तीन लाख रूपया फिरौती दे दो तभी तुम्हारे पुत्र को छोडूंगा। वहीं प्रदीप साहू ने जिस नंबर से अपने पिता को फोन किया था, उस फोन नंबर को ट्रेस कर नगड़ी थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव से एक घर के पास से प्रदीप साहू और उनकी वैगन आर कार को बरामद किया गया। पूछताछ करने पर प्रदीप साहू ने बताया कि मैं खुद अपराहण हुआ हूं और मैं अपने पिता मेघना साहू से नए सीम खरीद कर उसके फोन नंबर में लगाकर तीन लाख की फिरौती की मांग किया था। वहीं पुलिस ने प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर सोमवार को गुमला जेल भेज दिया। छापामारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस कुमार , हेमराज कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी एवं नगड़ी थाना के पदाधिकारी शामिल थे।

Page 1609 of 1659

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse