झारखंड

View All
Published / 2021-03-23 09:44:26
हजारीबाग: तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत

हजारीबाग। जिला के पेलावल थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए थे। जहां एक बच्चा गलती से गहरे पानी में चला गया। बच्चे को डूबता देख बाकी बच्चे उसे बचाने की कोशिश में हादसे के शिकार हो ग ये। हादसे में काजल कुमारी (12 वर्ष), गोलू कुमार (12 वर्ष), निविता कुमारी (13 वर्ष), दुर्गा कुमारी (12 वर्ष) और रिया कुमारी (12) वर्ष शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाब से सभी बच्चों को निकाला और आनन फानन में अस्पताल ले ग ये, जहां चिकित्सकों ने सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Published / 2021-03-23 04:46:45
लातेहार : पीएलएफआई का एरिया कमांडर बालूमाथ थाना के हाजत से फरार

रांची। लातेहार जिला के बालूमाथ थाना के हाजत से पीएलएफआई का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। फरार सुल्तान को रांची पुलिस ने कुछ माह पूर्व गिरफ्तार किया था। सुल्तान रांची के चान्हो, खलारी, बुढ़मू, लातेहर के बालूमाथ- चंदवा तक सक्रिय था। बताया जा रहा है कि सुल्तान को लातेहार की बालूमाथ पुलिस ने रिमांड पर लिया था। आज ही उसकी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेजा जाना था। इससे पूर्व हाजत से फरार हो गया। वहीं, बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 5 बजे शौच के बहाने हाजत से निकल कर भाग गया। फरार सुल्तान पर आगजनी, लेवी वसूली के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

Published / 2021-03-22 11:36:31
अंतर्राज्यीय वन विभाग टीम ने लकड़ी का बोटा लदा तीन ट्रैक्टर किया जब्त

हरिहरगंज पलामू। पीपरा थाना सीमा क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव समीप अंतर्राज्यीय वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लकड़ी का बोटा लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया। इस संबंध में रेंजर सुरेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि छतरपुर थाना क्षेत्र के मसिहानी से तीन ट्रैक्टर पर लदे लकड़ी का बोटा औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना अंतर्गत बेला आरा मसीन पर ले जाया जा रहा है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि समय से ही पलामू व औरंगाबाद वन विभाग की टीम ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर बेला गांव से तीनों ट्रैक्टर को जप्त की है। जबकी चालक द्वारा एक ट्रैक्टर के टायर से हवा निकाल दिया गया था। जिसे वही छोड़ दिया गया है। हालांकि तीनों ट्रैक्टर का चालक टीम को आते देख अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। दूसरी ओर वन विभाग के पदाधिकारी ने तीनों ट्रैक्टर को जब्त कर फिलहाल दो ट्रैक्टर को पीपरा थाना परिसर में लगाने के बाद अवैध लकड़ी तस्करी में लगे लोगों को चिन्हीत करने में लगी हुयी है। अभियान में पलामू जिला उड़न दस्ता की टीम, टंडवा थाना व पीपरा थाना प्रभारी अभिजीत गौतम सहित पुलिस सशस्त्र बल एवं वनकर्मी शामिल थे।

Published / 2021-03-22 11:36:26
अंतर्राज्यीय वन विभाग टीम ने लकड़ी का बोटा लदा तीन ट्रैक्टर किया जब्त

हरिहरगंज पलामू। पीपरा थाना सीमा क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव समीप अंतर्राज्यीय वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लकड़ी का बोटा लदे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया। इस संबंध में रेंजर सुरेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि छतरपुर थाना क्षेत्र के मसिहानी से तीन ट्रैक्टर पर लदे लकड़ी का बोटा औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना अंतर्गत बेला आरा मसीन पर ले जाया जा रहा है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि समय से ही पलामू व औरंगाबाद वन विभाग की टीम ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर बेला गांव से तीनों ट्रैक्टर को जप्त की है। जबकी चालक द्वारा एक ट्रैक्टर के टायर से हवा निकाल दिया गया था। जिसे वही छोड़ दिया गया है। हालांकि तीनों ट्रैक्टर का चालक टीम को आते देख अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। दूसरी ओर वन विभाग के पदाधिकारी ने तीनों ट्रैक्टर को जब्त कर फिलहाल दो ट्रैक्टर को पीपरा थाना परिसर में लगाने के बाद अवैध लकड़ी तस्करी में लगे लोगों को चिन्हीत करने में लगी हुयी है। अभियान में पलामू जिला उड़न दस्ता की टीम, टंडवा थाना व पीपरा थाना प्रभारी अभिजीत गौतम सहित पुलिस सशस्त्र बल एवं वनकर्मी शामिल थे।

Published / 2021-03-21 13:00:38
महाराष्ट्र की तरह झारखण्ड में भी अफसरों को वसूली का टारगेट: रघुवर दास

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर सबसे बड़ा आरोप लगाया है। दास ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह झारखण्ड के अफसरों को भी सरकार की ओर से वसूली का टार्गेट दिया गया है। यहां भी महाराष्ट्र की तरह ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। इतना ही नहीं, रघुवर दास ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मंत्री वसूली का पैसा ऊपर तक भेज रहे हैं। गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने भी लगाए थे और कहा था कि महाराष्ट्र हो या झारखण्ड, कांग्रेस की वसूली का पैटर्न एक। रघुवर दास ने मिशनरियों के समर्थन में और हिंदू धर्म के खिलाफ़ हेमंत सोरेन के बार-बार दिए बयानों पर कहा कि हेमंत सोरेन आग से खेल रहे हैं। कांग्रेस के इशारे पर वे पहले आदिवासियों को हिंदू धर्म से अलग बताते हैं, फिर कहते हैं कि मिशनरियों के कारण झारखंड का विकास हुआ । हेमंत सोरेन को इन बयानों के दुष्प्रभाव को समझना चाहिए ।

Published / 2021-03-21 06:55:57
मॉब लिंचिंग : पोस्टर जारी कर रोकथाम में जुटी रांची पुलिस

रांची। जिला पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पोस्टर जारी किया है। जिसमें पुलिस की ओर से अपील की गई है कि लोग किसी भी कीमत पर कानून हाथ में न लें, किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट न करें। वहीं किसी भी तरह की सूचना आने पर पुलिस को जानकारी दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इस महीने आए मॉब लिंचिंग के दो मामले हाल में रांची में मॉब लिंचिग की दो घटनाएं सामने आई थी. जिसके बाद भीड़ की ओर से मारपीट की अन्य घटना के मद्देनजर पोस्टर जारी कर अपील की गई है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जागरुकता अभियान से थाना स्तर पर हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है। क्या कहा गया है पोस्टर में : किसी भी प्रकार के अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास न करें। नियम कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट न करें अन्यथा दंड के भागी होंगे। मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है। संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना मिलने पर 100, 112 या 8987790680 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे पुरस्कार दिया जाएगा। ये घटनाएं आई थी सामने बीते आठ मार्च को रांची में एक युवक पर ट्रक चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने उसकी पीटकर हत्या कर दी थी। 14 मार्च को अनगड़ा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अबतक नौ लोगों को जेल भेजा गया है।

Published / 2021-03-21 06:49:46
हजारीबाग के बहोरनपुर से मिली दो बेशकीमती प्रतिमाएं हुईं चोरी

हजारीबाग: जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत बहोरनपुर में चल रही पुरातात्विक खुदाई में प्राप्त भगवान बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हो गई है। रविवार सुबह खुदाई के लिए पहुंची पुरातात्विक विभग की टीम ने स्थल से मूर्तियों को गायब पाया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और को संरक्षण समिति को दी। प्रशासनिक महकमा में चोरी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है। मौके पर एसडीपीओ, बीड़ीओ, थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक व अधिकारी पहुंचे हैं और जायजा ले रहे हैं। BALAJEE NEWS | बालाजी न्यूज़ BALAJEE NEWS हजारीबाग के बहोरनपूर पुरातात्विक स्थल से बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी BALAJEE NEWS by BALAJEE NEWS March 21, 2021 हजारीबाग के बहोरनपूर पुरातात्विक स्थल से बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हजारीबाग: जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत बहोरनपुर में चल रही पुरातात्विक खुदाई में प्राप्त भगवान बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हो गई है। रविवार सुबह खुदाई के लिए पहुंची पुरातात्विक विभग की टीम ने स्थल से मूर्तियों को गायब पाया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और को संरक्षण समिति को दी। प्रशासनिक महकमा में चोरी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है। मौके पर एसडीपीओ, बीड़ीओ, थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक व अधिकारी पहुंचे हैं और जायजा ले रहे हैं। RelatedPosts राजगीर ब्रह्मकुण्ड के बाहर भी लगा है ऐसा बोर्ड, डासना मंदिर कोई अपवाद नहीं कहानी देश के पहले विमानवाहक पोत INS विक्रांत की, जिसे 1971 की जंग में 2 महावीर और 12 वीर चक्र मिले चुआड़ आंदोलन एवं इसके नायक शहीद रघुनाथ महतो के 284वां जयंती पर शत शत नमन प्रतिमा की चोरी शनिवार रात हुई है। खुदाई स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतिमाएं चोरी हुई हैं। जंगली और पहाड़ी क्षेत्र होने कारण तलहटी में जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है, जिस कारण यहां रात में कर्मी नहीं रहते हैं। स्थानीय मुखिया महेश तिग्गा ने बताया कि भगवान बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हुई हैं। यह मुख्य प्रतिमाओं के बगल में रखी गई थी। दोनों प्रतिमा करीब डेढ़-डेढ़ फीट ऊंची और एक फीट व्यास की थी। बता दें कि एक माह पूर्व संरक्षण समिति ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद यहां दिन के लिए में बल उपलब्ध कराया था, परंतु रात में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें उसी स्थल पर यूं ही रखी गई थी। BALAJEE NEWS | बालाजी न्यूज़ BALAJEE NEWS हजारीबाग के बहोरनपूर पुरातात्विक स्थल से बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी BALAJEE NEWS by BALAJEE NEWS March 21, 2021 हजारीबाग के बहोरनपूर पुरातात्विक स्थल से बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हजारीबाग: जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत बहोरनपुर में चल रही पुरातात्विक खुदाई में प्राप्त भगवान बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हो गई है। रविवार सुबह खुदाई के लिए पहुंची पुरातात्विक विभग की टीम ने स्थल से मूर्तियों को गायब पाया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और को संरक्षण समिति को दी। प्रशासनिक महकमा में चोरी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है। मौके पर एसडीपीओ, बीड़ीओ, थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक व अधिकारी पहुंचे हैं और जायजा ले रहे हैं। RelatedPosts राजगीर ब्रह्मकुण्ड के बाहर भी लगा है ऐसा बोर्ड, डासना मंदिर कोई अपवाद नहीं कहानी देश के पहले विमानवाहक पोत INS विक्रांत की, जिसे 1971 की जंग में 2 महावीर और 12 वीर चक्र मिले चुआड़ आंदोलन एवं इसके नायक शहीद रघुनाथ महतो के 284वां जयंती पर शत शत नमन प्रतिमा की चोरी शनिवार रात हुई है। खुदाई स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतिमाएं चोरी हुई हैं। जंगली और पहाड़ी क्षेत्र होने कारण तलहटी में जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है, जिस कारण यहां रात में कर्मी नहीं रहते हैं। स्थानीय मुखिया महेश तिग्गा ने बताया कि भगवान बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं चोरी हुई हैं। यह मुख्य प्रतिमाओं के बगल में रखी गई थी। दोनों प्रतिमा करीब डेढ़-डेढ़ फीट ऊंची और एक फीट व्यास की थी। बता दें कि एक माह पूर्व संरक्षण समिति ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद यहां दिन के लिए में बल उपलब्ध कराया था, परंतु रात में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें उसी स्थल पर यूं ही रखी गई थी। इसी का फायदा चोरों ने उठाया। दोनों प्रतिमाएं 10 वीं शताब्दी की हैं और इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जाती है। इस बाबत पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। हालाकि थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने कहा कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। वही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। ज्ञात हो कि खुदाई स्थल शहरी क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर दूर जुलजुल पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। चारों ओर जंगल होने के कारण रात में यहां लोग नहीं रुकते। सबसे नजदीकी गांव बहोरन पुर है जो खुदाई स्थल से एक किलोमीटर दूर है। चोरी की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों लोग खुदाई स्थल पर जुट गए हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से खुदाई का काम अभी बंद कर दिया गया है। पुरातात्विक विभाग की टीम भी घटना के बाद मायूस दिखाई दे रही है।

Published / 2021-03-21 04:00:54
हजारीबाग डीएवी के विद्यार्थियों ने जानी बहोरनपुर की हकीकत

हजारीबाग। डीएवी पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल बहोरनपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर इतिहास शिक्षक डा. प्रभाकर कुमार ने खुदाई में निकली प्रतिमाओं एवं दीवारों की आकृति के विषय में छात्र-छात्राओं को बताया कि यह स्थल पालकालीन युग से संबंधित हो सकता है। महात्मा बुद्ध एवं बौद्ध देवी की प्रतिमा से यह संकेत मिलता है कि यह स्थल बज्रयानी शाखा के बौद्धों की साधना स्थली हो सकता है। भूगोल शिक्षक धीरज गुप्ता के अनुसार दीवारों की चौड़ाई और बनावट इस अवशेष को पालकालीन होने का संकेत देती हैं। अंग्रेजी शिक्षिका संपा श्रीवास्तवा, किरण मिश्रा एवं अरुणा दिव्यदर्शिनी के साथ बच्चों ने समीपवर्ती पर्वतीय सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों ने पुरातात्विक विभाग द्वारा चिन्हित उन स्थलों का भी भ्रमण किया जहाँ खुदाई का काम अभी बाकी है। स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि बहोरनपुर की खुदाई के बाद इस स्थल को एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की भरपूर संभावना है।

Page 1592 of 1597

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse