झारखंड

View All
Published / 2021-12-02 12:26:01
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर्मवीरजी ने कहा, अपहरण जैसे कार्य नहीं करती जेजेएमपी

घाघरा। जेजेएमपी के कर्मवीरजी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हाल के दिनों में जो बहुरा के पिता शनिचरवा मुंडा को संगठन द्वारा अपहरण करने की बात कही जा रही है, वह सरासर गलत है। संगठन इस तरह का कार्य नहीं करती है। बहुरा संगठन को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। अपने दोष को छिपाने का प्रयास कर रहा है। जिस पर बहुरा और उसके साथी कभी सफल नहीं होंगे। अलग संगठन के विषय मे चर्चा करते हुए कर्मवीर जी ने कहा बहुरा द्वारा झारखंड जन संग्राम सेनानी नामक संगठन का गठन करने की बात कह रहा है, जिसकी कुछ भी बुनियाद नहीं है। संगठन का नाम देना सिर्फ लेवी वसूलना और डराना ही मकसद है। विज्ञप्ति में कर्मवीर जी ने आगे लिखा कि बहुरा द्वारा सुकर जी की हत्या कर हथियार को ले जाया गया था। संगठन अपना पूरा हथियार बरामद कर ली है। बहुरा के साथ गए और हत्या में शामिल उसके साथी एरिया छोड़कर भाग चुके हैं। सुकरजी की हत्या का जल्द बदला लेगी संगठन : कर्मवीर जी ने विज्ञप्ति में कहा है कि सुकर जी की हत्या का जल्द संगठन बदला लेगी। बहुरा एक गद्दार है, माओवादी के इशारे पर सुकर की हत्या किया गया है। माओवादी सुकर की हत्या कराकर अपना वर्चस्व बनाने में लगी है। जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। माओवादी संगठन में बुद्धेश्वर को उसके ही साथियों ने उनके दुश्मन का सहयोग कर मरवा कर लाजिम मियां बुद्धेश्वर के जगह ले रहा है। माओवादी में लाजिम आदिवासियों का हितैषी बनना चाह रहा है और साफ दिख रहा है कि लाजिम आदिवासी का ही हत्या करवा रहा है।

Published / 2021-12-02 12:24:11
महिलाएं सक्रिय हों, तो प्रदूषण से लड़ाई होगी आसान : उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो

लोहरदगा। वायू प्रदूषण और जलवायू संकट का सबसे बुरा असर बच्चों और महिलाओं पर पड़ता है। ऐसे में इससे लड़ने के लिए जिले की माताओं ने अब कमर कस लिया है। हाल ही में माताओं का एक दल, जिसका नाम वॉरियर मॉम का गठन किया गया है। वॉरियर मॉम का गठन देश के कई राज्यों में किया गया है। इसके तहत जिले की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को प्रदूषण और जलवायु संकट और उसके प्रभाव व बचाव के तौर-तरीकों से अवगत कराएंगी। लोहरदगा में दो दिसम्बर को आयोजित समारोह में लोहरदगा उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की मौजूदगी में इसकी शुरूआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोहरदगा उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि, झारखंड और लोहरदगा के लिए सही समय पर मातृ आंदोलन की शुरुआत हुई है। क्योंकि राज्य सरकार जल - जंगल और जमीन, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य और आजीविका पर पड़ने वाले उसके प्रभाव को लेकर बेहद संवेदनशील है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहां कि 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। स्वच्छ हवा के लिए पहाड़ों से लेकर जंगलों और नदियों, जैव विविधता को बचाना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक झारखंड के लिए हाल ही में जारी एनएफएचएस5 सर्वेक्षण में एक चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। राज्य में केवल 31.9% घरों में खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल होता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भायवह है, वहां निराशाजनक रूप से 19.5% घरों में ही इसका इस्तेमाल हो पा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर से काफी कम है, जहां 58.6% कुल घरों और 43.2% ग्रामीण परिवारों के पास खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल किया जा रहा है।   कार्यक्रम की आयोजकों में शामिल होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी और वॉरियर मॉम की सदस्य मनोरमा एक्का ने कहा कि, वॉरियर मॉम्स एक राष्ट्रीय स्तर की माताओं का समूह है, जहां माताएं अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक साथ आई हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निर्णय लेनेवाली संस्थाएं चाहे वह सरकार हों या अन्य एजेंसियां, उन्होंने पर्याप्त ध्यान नहीं दिया है। अगले दशक में जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण से लड़ना महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि यह हमारे भविष्य की दशा और दिशा को तय करेगा।   उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में वॉरियर मॉम की इस आंदोलन को सफल  बनाने के लिए माताओं को आगे आने की जरूरत है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे पास घरों में बायोमास जलाने पर निर्भरता कम से कम हो। ताकि हम  कई संक्रमणों और बीमारियों से खुद और अपने बच्चों को बचा सकें। यह पहले से ही चिंताजनक है कि, राज्य ने औसत भारतीय आबादी की तुलना में 10-12 साल पहले सीओपीडी की शुरुआत देखी है।   आयोजन के दौरान घरों में बायोमास जलने और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उसके  प्रभावों के बारे में जानकारी एक लिए एक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया।  जहां एसएचजी के कई सदस्य इनडोर वायु प्रदूषण और जलवायु संकट के कारण बिगड़ते जल निकायों, मिट्टी और जंगलों और खनन, थर्मल पावर प्लांट और परिवहन जैसे विभिन्न स्रोतों से योगदान के बारे में अपनी जागरुकता बधाई और कुछ ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की। इसके संचालन में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) मदद करेगी। जेएसलएलपीएस लोहरदगा के डीपीएम प्रकाश रंजन ने कहा कि, घरेलू वायु प्रदूषण से होने वाला जोखिम जेएसएलपीएस के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि यह लैंगिक असमानता का मुद्दा है। क्योंकि महिलाओं को घरों में बायोमास जलाने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का अधिक खतरा होता है, जो उनकी आजीविका और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि, यह झारखंड के लिए जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण से संकट से लड़ने में महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका निभाने का एक अवसर है। जेएसएलपीएस वॉरियर मॉम के लोहरदगा के हर घर तक पहुंचने के संदेश का समर्थन करेगा। कार्यक्रम में पूरे जिले से 300 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई। सबने एक बात पर सहमति जताई की महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रदूषण से और राज्य के भविष्य को जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों से बचाने के लिए अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम लोहरदगा और फिर राज्य के बाकी हिस्सों से शुरू किया जाएगा। इन एसएचजी के सदस्यों के सहयोग से जेएसएलपीएस इसे गांवों-कस्बों तक पहुंचाने का काम करेगा। कौन हैं वॉरियर मॉम : ये वो माताएं हैं जो देशभर में अपने बच्चों के लिए स्वच्छ हवा की लड़ाई लड़ रही हैं। अपने बच्चों को शुद्ध वायु के लिए हम माताएं देशभर में निम्न पहल कर रही हैं: पूरे देश में स्वच्छ वायु के बारे में जनजागरण के तहत लोगों को वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रमुख स्रोतों के बारे में जानकारी दे रही हैं। जनता को वायु प्रदूषण के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं। नीति निमार्ताओं से मिलकर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कानून बनाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं।

Published / 2021-12-02 07:45:12
पलामू में धान क्रय घोटाला : सीबीआई जांच को लेकर राज्यपाल से मिलेगा आजसू का प्रतिनिधिमंडल

मेदिनीनगर। आजसू पार्टी पलामू जिला के प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड के राजपाल महामहिम रमेश बैस से मिलकर पलामू में 500 करोड़ का धान व ट्रांसपोर्टिंग घोटाला की जांच की मांग करेगा। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखण्ड के मुख्यमंत्री का पलामू में 10 दिसम्बर को संभावित कार्यक्रम है। आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर झारखण्ड को कलंकित करनेवाले धान क्रय घोटाले की सीबीआई से जांच की अनुशंसा में देरी क्यों की बात करेगा। पलामू के गरीब किसानों को धान क्रय घोटाले में दोहरी मार का शिकार होना पड़ रहा है। एक ओर किसानों का धान क्रय केन्द्र पर नहीं लिया गया। कुछ किसानों को जानकारी नहीं हुई और तीन सौ क्विंटल धान क्रय हो गया। लाल पीला कार्डधारियों को उपायुक्त पलामू ने आदेश दिया है कि वैसे किसान जो 50 क्विंटल धान बेचे हैं, वो 10 दिसम्बर तक अपना कार्ड सरेंडर कर दें। रामदास साहू के धान क्रय घोटाले की जांच के लिए उपायुक्त ने 13 अंचल अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री अब तक इस कलंकित धान क्रय घोटाला पर चुप्पी साधे हुए हैं। हमारी पार्टी इस घोटाले को गांव से राजधानी तक ले जाएगी। सड़क से सदन तक आन्दोलन होगा। जरुरत पड़ी तो न्यायालय की शरण में भी हमारी पार्टी जाने से गुरेज नहीं करेगी। रामदास के चमचे इस जांच को प्रभावित करने के लिये कुछ राजनीतिक दल के लोगों पर चांदी के जूते चमकाने लगे हैं। यह घोटाला गरीब किसानों के खून से लथपथ है। इसकी जांच मंजिल तक पहुंचाने का हमारा संकल्प है। कई राजनितिक दलों और सफेदपोश का चेहरा बेनकाब होगा। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने दी है।

Published / 2021-12-02 06:56:08
नक्सली पोटरबाजी से पलामू में दहशत

मेदिनीनगर। भाकपा माओवादी संगठन 2 से 8 दिसम्बर तक पीएलजीए दिवस मना रहे हैं। पलामू के मनातू में नक्सलियों ने पोस्टर फेंका है। नक्सली संगठन पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का पीएलजीए सप्ताह दो दिसंबर से शुरू है, जो आठ दिसंबर को खत्म होगा।नक्सलियों ने पलामू जिले के मनातू के चक इलाके में पोस्टरबाजी की है। चिपकाये गये पोस्टर व बैनर में नक्सलियों ने पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी) का गुणगान किया है और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

Published / 2021-12-01 16:31:58
विश्व एड्स दिवस : टाटा स्टील ने निकाली जागरूकता रैली

एबीएन डेस्क, रांची। टाटा स्टील ने झारखंड में रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो क्षेत्र के किशोरों और युवाओं में एड्स की संवेदनशीलता के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रयास में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ टीएसएफ कार्यालय परिसर से किया गया। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिविजन के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा ने झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली टीएसएफ़ कार्यालय से होते हुए 12 नंबर चौक से गुजरती हुई पुराना कांटा से वापस टीएसएफ कार्यालय आकार समाप्त हुई। जागरूकता रैली में डॉ. बी आर अंबेडकर हाई स्कूल, सेंट पीटर हाई स्कूल और मिडिल स्कूलो के दर्जनों छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और एड्स से बचाव पर स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया।

Published / 2021-12-01 14:10:10
मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज : दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न इवेंटों में स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना जलवा

रांची। राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। कॉलेज के एक्सिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोरनेलिस मुर्मू के हाथों इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने उद्घाटन संबोधन में कोरनेलियुस मुर्मू ने कॉलेज के एनुअल स्पोर्ट्स कम्पीटिशन के तमाम प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवीय जीवन में स्पोर्ट्स और खेल वो गतिविधियाँ है जो, व्यक्ति को उच्च स्तर की क्षमता के साथ अधिक सक्षम बनाता है। मानसिक थकावट दूर करने के साथ अनुशासित रखते हुए किसी भी कठिन से कठिन काम को करने के लिए सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में, शिक्षा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाया गया है। खेलों के बिना शिक्षा को अधूरा माना जाता है क्योंकि खेलों के साथ ही बच्चों का ध्यान शिक्षा की ओर ज्यादा आकर्षित होता है। बच्चों व युवाओं के लिए स्पोर्ट्स को जरुरी बताते हुए कहा कि खेलकूद से ही शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इससे स्मृति स्तर, एकाग्रता स्तर व सीखने की क्षमता को भी बढ़ाता है। एक छोटा बच्चा भी यदि बचपन से ही अपने प्रिय खेल का नियमित अभ्यास करें तो राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन सकता है। इसलिए बच्चों को स्पोर्ट्स में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। एक अच्छे खिलाड़ी स्पोर्ट्स व खेल को अच्छा भविष्य, कैरियर के रुप में रखते हैं। बताया कि आजकल, सभी स्कूलों और कॉलेजों में स्पोर्ट्स सुविधाओं को ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में विकसित कर दिया गया है ताकि विद्यार्थी खेल गतिविधियों में रुचि लें और एक बेहतर मार्ग चुन सकें।. हर विद्यार्थी को चाहिए कि वो खेलकूद को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। किसी भी प्रतियोगिता को जीतना या हारना आपकी सोच का हिस्सा न हो बल्कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी आलोक नारायण वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम के कई इवेंट हुए जिसमें परिणाम इस प्रकार है। 100 मीटर बॉयज..... प्रथम स्थान जेफरी तुषार, द्वितीय स्थान राज बाबू एवं तृतीय स्थान धान थापा 100 मीटर गर्ल्स...... प्रथम स्थान एंजल निशा मिंज, द्वितीय स्थान अलीशा टोप्पो एवं तृतीय स्थान काजल कुमारी 200 मीटर बॉयज......प्रथम स्थान जेफरी तुषार, द्वितीय स्थान बिराज सुरीन एवं तृतीय स्थान मृणाल दास 200 मीटर गर्ल्स......प्रथम स्थान अलीशा टोप्पो, द्वितीय स्थान सावित्री एवं तृतीय स्थान काजल कुमारी स्कीपिंग रेस गर्ल्स..... प्रथम स्थान अलीशा टोप्पो, द्वितीय स्थान अनुप्रिया एवं तृतीय स्थान खुशबू वॉकिंग रेस बॉयज..... प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान सुमीत कुमार एवं तृतीय स्थान सौरभ वॉकिंग रेस गर्ल्स..... प्रथम स्थान दीप्ति हेमरोम, द्वितीय स्थान मोनिका टोप्पो एवं तृतीय स्थान मरियम बोदर मार्बल एंड स्पून गर्ल्स...... प्रथम स्थान नैंसी तिर्की, द्वितीय स्थान श्रावंती साहू एवं तृतीय स्थान पूजा कुमारी शॉट पुट बॉयज..... प्रथम स्थान जितेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान राज बाबू एवं तृतीय स्थान सचिन मंडल शॉट पुट गर्ल्स..... प्रथम स्थान किरण महतो, द्वितीय स्थान आकृति रिविधा मिंज एवम तृतीय स्थान मोनिका सवाइयां नीडल एंड थ्रेड गर्ल्स..... प्रथम स्थान प्रिया एवं प्रियंका केरकेट्टा, द्वितीय स्थान श्रावंती एवं श्रृष्टि एवं तृतीय स्थान रीना मुर्मू एवम प्रियंका कुजूर और आशा मिंज एवम अलका कुजूर लॉन्ग जंप बॉयज.... प्रथम स्थान जेफरी तुषार, द्वितीय स्थान बिराज सुरीन एवं तृतीय स्थान राज बाबू सैक रेस बॉयज..... प्रथम स्थान राज बाबू,द्वितीय स्थान प्रणव एवम तृतीय स्थान ओरन बागे सैक रेस गर्ल्स....प्रथम स्थान सुमति कुमारी, द्वितीय स्थान श्रद्धा पन्ना एवं तृतीय स्थान मोनिका टोप्पो लॉन्ग जंप गर्ल्स......प्रथम स्थान एंजल निशा मिंज, द्वितीय स्थान प्रियांशु केरकेट्टा एवम तृतीय स्थान हेलेन कुमारी

Published / 2021-12-01 13:21:11
कॉटन वर्ल्ड के तीसरा दुकान का हुआ उद्घाटन

कोडरमा। शहर के स्टेशन रोड स्थित देवश्री काम्प्लेक्स में कॉटन वर्ल्ड लेडीज वेयर का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। दुकान का उद्घाटन मैमून खातून ने फीता काटकर किया। उद्घाटनकर्ता ने कहा कि आज के दौर में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो अपने माता-पिता से किसी भी प्रतिष्ठान का उद्घाटन कराते हैं। ज्यादातर लोग चकाचौंध की दुनिया में नेताओं से उद्घाटन करते हैं। मगर हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि आज हमारे ही दुकान का उद्घाटन हमने किया। वहीं दुकान के संचालक मो कलीम अंसारी ने कहा कि हमारा दुकान शुरू से ही बेस्ट क्वालिटी एवं अच्छे रेंज को लेकर के युवाओं में काफी चर्चित रहा है, जिसका आज तिलैया में कॉटन वर्ल्ड कट पीस का दो दुकान चल रहा है। मगर लोगों की मांग को देख हमने तिलैया में कॉटन वर्ल्ड के नाम से तीसरी दुकान लेडीस वेयर का खोली है, जिसमे यहां के लोगों को कम कीमत में बेहतर क्वालिटी के लहंगा, साड़ी, सूट पीस, फ्रॉक, अगल-अगल रंग के उपलब्ध हैं। मौके पर दिलावर मियां, मिनहाज अंसारी, हासीद अंसारी, अरमान खान, अरशद खान, विशाल भदानी, अजीत चंद्रवंशी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2021-11-30 16:52:34
पलामू : मां-बेटी समेत तीन की फंदे से झूलती मिली लाश…

पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में मां-बेटी समेत तीन की फंदे पर लटकी लाश मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जीतन सिंह की पत्नी लाखो देवी (28वर्ष) ने पहले अपनी एक साल की बेटी को फंदे पर लटका कर मार डाला। इसके बाद खुद फांसी लगा दी। बच्ची का नाम टहली कुमारी था। पुलिस इस मामले में महिला के पति जीतन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन दोनों मौतों का जिम्मेदार कौन है। सतबरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दूसरी ओर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष व सतबरवा उपमुखिया पप्पू सिंह उर्फ ज्योति सिंह के छोटे भाई त्रिपुरारी सिंह (25) का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। इस घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मां-बेटी समेत तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्‍पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में पप्पू सिंह ने बताया कि मेरे भाई की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब थी। दो माह पहले भी वह ज़हर खाकर जान देने का प्रयास कर चुका था।

Page 1576 of 1657

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse