झारखंड

View All
Published / 2021-07-17 14:57:11
77 किलो गांजा पकड़ाया, कार छोड़ तस्‍कर फरार

सिमडेगा। पुलिस ने 77 किलो गांजा को पकड़ा। गांजा एक स्विफ्ट डिजायर कार के अंदर से मिला। वहीं नशे के सौदागर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। बरामद गांजा की कीमत 38 लाख रुपये बतायी गई। गांजा को 15 पैकेट में सील कर कार में रखा गया था। पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि एक कार में गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही तस्‍कर भागने लगे। पुलिस ने उसका पीछा किया, पर अंधेरे का फायदा उठाकर कार सवार तस्‍कर कार छोड़कर भाग निकले। यह जानकारी एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने दी।

Published / 2021-07-17 06:46:27
मुठभेड़ में मारा गया PLFI का हार्डकोर उग्रवादी शनिचर सूरीन !

चाईबासा। मुठभेड़ में PLFI का हार्डकोर उग्रवादी शनिचर सूरीन मारा गया। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक आलाधिकारी ने इतना संकेत जरूर दिया कि सूचना में दम है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। शनिचर सूरीन पर झारखंड पुलिस ने 10 लाख का इनाम रखा है। वह पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का खास माना जात है। वह गुमला जिले के कामडारा प्रखंड के सरिता बड़काटोली गांव का रहने वाला है। उसपर खूंटी, चाईबासा, सिमडेगा और गुमला में दर्जनों मामला दर्ज है। शुक्रवार की शाम खूंटी जिला पुलिस और चाईबासा पुलिस की टीम ने रनिया थाना और गुदड़ी थाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के लिए अभियान चलाया था। अभियान के दौरान खूंटी और चाईबासा के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। गुदड़ी थाना क्षेत्र के बड़ाकेशल गांव के जंगल में पीएलएफआई उग्रवादियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद से ही टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Published / 2021-07-15 17:11:14
गुमला : मुठभेड़ में मारे गए 15 लाख के इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव पर दर्ज हैं 103 मामले

रांची। गुमला जिला के घोर नक्सल प्रभावित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी मेंबर एवं सेक्रेटरी कोयल संघ जोन दुर्दांत बुद्धेश्वर उरांव की मुठभेड़ में मौत हो गई। मुठभेड़ में मारा गया बुद्धेश्वर उरांव पर 103 मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला एवं अन्य नक्सल घटनाओं से संबंधित मामले हैं। दुर्दांत बुद्धेश्वर उरांव के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है। आज सुबह झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है। दुर्दांत बुद्धेश्वर उरांव के मुठभेड़ में मारे जाने को झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ बड़ी उपलब्धि मान रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया दुर्दांत नक्सली बुद्धेश्वर उराव के दस्ते द्वारा सुरक्षा बलों एवं ग्रामीणों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में आईडी लगाया जाता रहा है। हाल के दिनों में आईडी की चपेट में आने से अब तक कुल 5 ग्रामीण मारे गए हैं। जबकि, 14 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि आईडी ब्लास्ट में कई जवान व श्वान "द्रोणा" भी शहीद हुए है।

Published / 2021-07-10 17:25:04
केंद्र की योजनाओं को रोकने का प्रयास कर रही हेमन्त सरकार : बाबूलाल मरांडी

रांची। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार और राज्य के प्रशाशनिक पदाधिकारियों पर पक्षपात केंद्र सरकार की योजनाओं को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि ऐसा महसूस किया जा रहा है कि अपने राज्य में केन्द्र सरकार से प्राप्त लोक कल्याणकारी एवं जनोपयोगी योजनाओं के निर्माण एवं उन्हें ससमय कार्यान्वित कराने के मामले में राज्य सरकार के कुछ अधिकारी या तो शिथिलता बरतते हैं या उन्हें जानबूझकर अज्ञात कारणों से लटकाये रखना चाहते हैं। देवघर में बन रहा एम्स और एयरपोर्ट ऐसी ही योजनाओं में शामिल है जिन्हें वहां प्रशासनिक दावपेंच में फंसा कर ससमय चालू न होने देने के प्रयास की बात सामने आ रही है। देवघर में एम्स और एयरपोर्ट ऐसी अतिमहत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिनके चालू होने से न सिर्फ झारखंड बल्कि सीमावर्ती बिहार बंगाल के बड़ी आबादी को भी इसका लाभ मिलेगा साथ ही देवघर और झारखड का – नाम देश और दुनिया के पटल पर आयेगा और झारखंड को एक नई पहचान मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, जनकल्याणकारी योजना लोगों के कल्याण के लिए होता है। राजनैतिक नफा नुकसान की गरज से ऐसे जनोपयोगी योजनाओं को लटकाने का प्रयास न तो हमसबों के हित में हैं और न ही राज्य और राज्य के जनता के हित में हैं। देवघर में बन रहे एम्स के उद्घाटन टालने के लिए कोविड गाइड लाइन की आड़ में प्रशासनिक अड़ंगेबाजी एवं राजनैतिक कारणों से ऐसा व्यवधान उत्पन्न किया गया कि एम्स औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब पता चल रहा है कि देवघर मधुपुर पीडब्ल्यूडी पथ से निर्माणाधीन देवघर – एयरपोर्ट तक पहुंच पथ के लिये महज 320 मीटर लम्बी भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रूपये होगी, के अधिग्रहण मामले में सुस्ती बरती जा रही है। आपको सत्ता में आए हुए 18 महीने हो गये हैं। यदि आप 18 महीने में इतनी छोटे जगीन के टुकड़े का अधिग्रहण नहीं करवा पा रहे हैं तो इसे क्या कहा जाए ? क्या ये नहीं समझा जाएगा कि आप केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के जनकल्याणकारी योजना को जनहित के नजरिये से नहीं बल्कि राजनीतिक चश्में से देख रहे हैं। पहले एम्स और अब एयरपोर्ट चालू कराने के मामले में देवघर प्रशासन के कार्यकलाप से भी यह प्रतीत होता है कि ये कल्याणकारी योजनाओं के प्रति गंभीर न होकर राज्य में सत्तासीन राजनीतिक पार्टी के टूल की तरह काम कर रहे हैं और उनकी प्रतिबद्धता लोक कल्याणकारी कामों में कम एवं राजनैतिक आकाओं को खुश रखने में ज्यादा है। बिहार के दरभंगा और झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट एक साथ शुरू होनेवाला था । दरभंगा में एयरपोर्ट महीनों पहले चालू हो चुका है, कई प्रमुख शहरों से हवाई जहाज की सेवा का लाभ वहाँ के लोग उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हमलोग एप्रोच रोड के लिए कुछ मीटर जमीन अधिग्रहण का रोना रो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कहा कि आपसे विशेष अनुरोध है कि देवघर एयरपोर्ट एवं एम्स जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को संज्ञान में लेकर अपने निगरानी में कार्यान्वित कराएँ जिससे कि ससमय एयरपोर्ट एवं एम्स चालू हो सके।

Published / 2021-07-10 17:16:21
जमशेदपुर :जोमाटो डिलीवरी बॉय को पीटा

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के टैंक रोड में (Zomato Delivery Boy) देवेंद्र को टाइगर मोबाइल के जवानों ने पीट दिया। लाठी से पीटने का आरोप है। उसके परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को इसकी सूचना दी। मारपीट के विरोध में हुए देवेंद्र के परिजनों और भाजपा के कई नेताओं ने शनिवार को उलीडीह थाना में प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी से टाइगर मोबाइल के जवानों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। विकास सिंह ने कहा- टाइगर मोबाइल के जवानों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दल बल के साथ मानगो डिमना चौक से एसएसपी कार्यालय पैदल मार्च करेंगे। देवेंद्र ने आरोप लगाया कि टाइगर मोबाइल के जवान नशे की हालत में थे। जवानों ने बेवजह उसके साथ मारपीट की और उसे गालियां भी दी। हेलमेट और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Published / 2021-07-08 15:55:11
पिकअप और पुलिस वाहन भिड़े, 7 पुलिस जवान सहित 8 जख्मी

बोकारो। गुरुवार को पिकअप और पुलिस 407 सीधे भिड़ गए। हादसे में 7 पुलिस जवान और पिकअप का ड्राइवर जख्मी हो गए। हादसा दांतु गांव में बजरंगबली मंदिर से ठीक आगे हुआ। यह घटना बोकारो-रामगढ़ ठऌ 23 पर कसमार थाना क्षेत्र की है। घायलों में दारोगा अनिल दुबे के अलावा सिपाही संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मी साहिबगंज से रांची के होटवार में खाली गोली का खोखा जमा करने 407 से जा रहे थे। सभी घायलों का इलाज बीजीएच में चल रहा है। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि चार पुलिस कर्मी अधिक घायल है। घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का निवासी है।

Published / 2021-07-08 12:52:44
पलामू : 50 किलो डोडा के साथ एक गिरफ्तार

पांकी पलामू। पीपराटांड़ पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गरगांव से पचास किलो डोडा के साथ नियाजुल अंसारी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली की गरगांव में एक घर में अवैध तरीके से व्यापार करने के उद्देश्य से डोडा का भंडारण किया जा रहा है। इसकी सूचना एसडीओ लेस्लीगंज को भी दे दी गयी। साथ ही पांकी बीडीओ सह सीओ को घटनास्थल आने का आग्रह किया गया। उनके आने के पश्चात नियाजूल अंसारी के घर की तलाशी ली गई तो पांच प्लास्टिक के बोर में रखा 50 किलो डोडा बरामद हुआ। इस आरोप में नियाजुल अंसारी को पकड़ा गया। जबकि दो अन्य लोग फरार हो गए। गुरुवार को गिरफ्तार नियाजुल अंसारी को जेल भेज दिया गया। इस अभियान में सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Published / 2021-07-08 12:52:04
हजारीबाग : एक लाख की इनामी उषा समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर

हजारीबाग। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला बल और कोबरा 22 बटालियन के संयुक्त आपरेशन में दो महिलाएं समेत एक पुरूष नक्सली ने गुरुवार को जिला प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों नक्सलियों को बुके देकर सम्मानित किया और समाज की मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया। इनमें एक महिला नक्सली उषा किस्कु उर्फ फूलमणी उर्फ उषा संथाली पर एक लाख का इनाम घोषित था। उसे इनाम का चेक समर्पित किया गया। सरेंडर करने वाले में एक लाख की इनामी नक्सली उषा किस्कु उर्फ फूलमणी उर्फ उषा संथाली, नागेश्वर गंझू और सरिता सोरेन शामिल हैं। जिला के पुलिस कप्तान कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्निवास नीति नई दिशा-एक नई पहल से प्रेरित होकर तीनों माओवादियों ने सरेंडर किया। उषा किस्कु(27), पिता चेतो मांझी, हजारीबाग के आंगो स्थित डुकरू हरली टोला वर्ष 2009 से सक्रिय माओवादी रही है। इस पर हजारीबाग और चतरा में छह मामले दर्ज हैं। साथ ही झारखंड के विभिन्न जिलों में कई नक्सली वारदातों में इसका नाम है। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था। वहीं सरिता सोरेन उर्फ ममता संथाली (19), पिता अर्जुन सोरेन हजारीबाग के आंगो स्थित डुकरू हरली टोला निवासी है। हजारीबाग, चतरा और बोकारो में कई नक्सली वारदातों में संलिप्त रही है। वह वर्ष 2015 से माओवादी संगठन में सक्रिय रही है। इसपर हजारीबाग और चतरा में कुल पांच मामले दर्ज हैं। नागेश्वर गंझू (38), पिता बनौदी गंझू चतरा के सिमरिया स्थित दूधमटिया का रहनेवाला है। उसका एक घर हजारीबाग के बड़कागांव स्थित हेसाबार में भी है। वह 2018 से माआवोदी संगठन में हजारीबाग, चतरा और बोकारो में सक्रिय रहा। हजारीबाग में वह दो नक्सली वारदातों में नामजद हैं। ज्ञात हो कि ये तीनों नक्सली झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्निवास नीति नई दिशा-एक नई पहल के तहत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की ओर से एक लाख रुपए समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। मौके पर एसपी कार्तिक एस, डीसी आदित्य आनंद, एसडीओ विद्याभूषण प्रसाद, सीआरपीएफ कोबरा 22 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

Page 1573 of 1602

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse